फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The woman's health deteriorated after delivery and she died on the way.

बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदली: प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Sun, 20 Sep 2026 01:00 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 01:00 PM IST
सार

शिवपुरी के दिनारा क्षेत्र में प्रसव के कुछ घंटे बाद 35 वर्षीय ज्योति वंशकार की अचानक तबीयत बिगड़ने से रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने के बाहर हंगामा किया।

विज्ञापन
The woman's health deteriorated after delivery and she died on the way.
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जरगबा अब्बल गांव में नवजात बेटे के जन्म की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब प्रसव के कुछ घंटे बाद 35 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दतिया ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शनिवार देर रात दिनारा थाने के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जरगबा अब्बल निवासी ज्योति वंशकार पत्नी हरिमोहन वंशकार को 19 सितंबर को दोपहर करीब 1:38 बजे प्रसव के लिए दिनारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। करीब 1:50 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। नवजात का वजन लगभग 2480 ग्राम बताया गया है। ज्योति की पहले से तीन बेटियां हैं। चौथी संतान के रूप में बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह खुशी मातम में बदल गई।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रसव के बाद महिला को करीब दो घंटे तक निगरानी में रखा गया। इस दौरान उसकी स्थिति सामान्य बताई गई और किसी तरह की गंभीर परेशानी सामने नहीं आई। शाम करीब 4:30 बजे अचानक ज्योति को घबराहट और बेचैनी की शिकायत हुई। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उसका ब्लड प्रेशर जांचा और ब्लीडिंग की स्थिति भी देखी। विभाग का दावा है कि उस समय महिला को ब्लीडिंग नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। करीब 5 बजे एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इसके बाद महिला को बेहतर उपचार के लिए दतिया रेफर किया गया। इसी दौरान सिकंदरा बैरियर के पास परिजनों ने महिला को 108 एंबुलेंस से उतार लिया और निजी वाहन से झांसी ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।


पढे़ं: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शनिवार रात करीब 10:30 बजे शव लेकर दिनारा थाने पहुंचे और स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर उचित उपचार नहीं मिला।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। रात लगभग 12 बजे पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए। आज महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed