फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian T20 cricket team captain Suryakumar Yadav arrived court of Baba Mahakal

Ujjain News: महाकाल के दरबार पत्नी के साथ पहुंचे भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, लिया आशीष

Sun, 12 Oct 2025 09:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 09:55 PM IST
सार

भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां आपने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की सांध्य आरती के दर्शन किए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। 

विज्ञापन
Indian T20 cricket team captain Suryakumar Yadav arrived court of Baba Mahakal
सांध्य आरती देखते सूर्यकुमार यादव

विस्तार

भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव रविवार को धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने संध्या आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य शृंगार के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां आपने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की सांध्य आरती के दर्शन किए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने कभी आंख बंद कर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया तो कभी आरती के दौरान वे तालियां बजाते हुए भी देखे गए। सूर्यकुमार यादव बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं जो कि मौका मिलते ही बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ जाते हैं। आपने बाबा महाकाल की सांध्य आरती देखने के बाद नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा उनका विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संघ के शताब्दी वर्ष पर राजधानी में भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने बढ़ाई राष्ट्रभक्ति की भावना
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव को देखकर सभी रह गए हैरान
महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो रविवार का दिन होने से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, लेकिन इस दौरान जब श्रद्धालुओं ने सूर्यकुमार यादव को मंदिर में देखा तो सभी हैरान हो गए क्योंकि अब तक सूर्यकुमार यादव मैच के दौरान ही नजर आए थे लेकिन आज पहला ऐसा मौका था जब लोगों ने न सिर्फ सूर्यकुमार यादव को देखा बल्कि उनका ऑटोग्राफ भी लिया।

सांध्य आरती देखते सूर्यकुमार यादव

सांध्य आरती देखते सूर्यकुमार यादव

 

सांध्य आरती देखते सूर्यकुमार यादव

 

सांध्य आरती देखते सूर्यकुमार यादव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed