फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In the Congress workers' conference, the BJP government was cornered on its anti-people policies

Ujjain News: कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, चौधरी बोले- सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे

Wed, 12 Mar 2025 10:27 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

उज्जैन पहुंचे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने मंच से कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ एकजुट होने और जनता के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा- मैं कार्यकर्ताओं से संवाद करने आया हूं।

विज्ञापन
In the Congress workers' conference, the BJP government was cornered on its anti-people policies
कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाजपा सरकार को जनविरोधी नीतियों पर घेरा

विस्तार

मध्यप्रदेश में भू-माफिया, भ्रष्ट और किसान विरोधी सरकार है। लेकिन, हम कहीं भी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हम जनता के साथ खड़े हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने उज्जैन में आयोजित जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


प्रेमछाया परिसर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का शुभारंभ स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी आदि नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धार में पारा 39 डिग्री, मप्र के कई शहर गर्मी से परेशान, नए विक्षोभ से मिलेगी थोड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
पहली बार उज्जैन पहुंचे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने मंच से कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ एकजुट होने और जनता के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, उज्जैन की सातों विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से संवाद करने आया हूं। जीतू पटवारी के साथ मिलकर एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे। पार्टी में हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान बना रहेगा।


प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, भगवान महाकाल की जमीन बेच दी गई, इसका विरोध किया जाएगा। प्रदेश सरकार अपने वादों के अनुसार काम करे। गेहूं के दाम बढ़ाने की मांग की थी, उसे पूरा किया जाए। सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करे। महिलाओं को 3000 रुपए दिए जाएं, इसकी भी हम मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भस्म आरती में मोर पंख की माला और हार पहनकर सजे बाबा महाकाल, जानिए, कब से बदलेगा आरती का समय

नारों से गूंज उठा सम्मेलन परिसर
इस दौरान जिले भर से आए कार्यकर्ताओं के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सम्मेलन का संचालन अमित शर्मा ने किया और आभार नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने व्यक्त किया। सम्मेलन से पहले प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचे। भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर हरीश चौधरी ने देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
 

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाजपा सरकार को जनविरोधी नीतियों पर घेरा


देखिए, महू की यह ग्राउंड रिपोर्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed