फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heatwave Across Madhya Pradesh Temperature mp weather news

MP Weather News: आज खजुराहो सबसे गर्म रहा, इंदौर-भोपाल में भी गर्मी ने सताया, कल मिल सकती है राहत

Wed, 12 Mar 2025 07:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

MP Weather News: मार्च महीने में  मध्यप्रदेश के शहरों में बढ़ती गर्मी के कारण तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर में सबसे अधिक गर्मी देखने को मिली, जबकि अन्य शहरों में भी पारा बढ़ा है।

विज्ञापन
Heatwave Across Madhya Pradesh Temperature mp weather news
इंदौर में गर्मी से बचने के जतन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मार्च महीने में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया जो बुधवार को और भी बढ़ गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गई। वहीं, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तरह का मौसम आगे भी बना रह सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को खजुराहो 39.4 और नर्मदापुरम 39.1 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्म रहा। इंदौर में पारा 37.2 डिग्री पर रहा तो भोपाल में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 36.6 और जबलपुर में 37.6 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को इंदौर संभाग के धार शहर में सबसे अधिक गर्मी रही, जहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में भी तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 38.5 डिग्री, खजुराहो में 38.4 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री, दमोह में 37.5 डिग्री, मंडला, शिवपुरी, सिवनी में 37.2 डिग्री और सागर में तापमान 37.1 डिग्री रहा। हालांकि, रात के समय पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बड़े शहरों में ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा, जबकि जबलपुर में यह 35.2 डिग्री था।

कल से मिल सकती है राहत
12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने वाला है, जिसका असर अगले एक-दो दिनों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग ने इस साल के लिए अनुमान जताया है कि अप्रैल और मई के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इन दोनों महीनों के दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी बनी रहेगी।

मार्च में तीनों मौसम का असर
मध्यप्रदेश में पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में रातें ठंडी और दिन गर्म होते हैं, और बारिश का ट्रेंड भी रहता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे अधिक बदलता हुआ रहता है, जहां रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अनुभव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed