{"_id":"673e9288c5ca299711037729","slug":"himachal-pradesh-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-had-darshan-of-baba-mahakal-in-bhasma-aarti-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2338638-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे महाकाल, भस्म आरती में किए बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे महाकाल, भस्म आरती में किए बाबा के दर्शन
Thu, 21 Nov 2024 08:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 08:19 AM IST
सार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दौरान आज हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बाबा महाकाल के दर्शन करने भगवान के दर्शनों का लाभ लिया और इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर वे यहां से रवाना हो गए। बताया जाता है कि मुकेश अग्निहोत्री एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भस्म आरती मे किए बाबा महाकाल के दर्शन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार सुबह कालों के कल बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती देखने पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग दो घंटे तक रुक कर बाबा महाकाल के निराकार स्वरूप के प्रदर्शन किए और उसके बाद भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सादगी का परिचय दिया और सामान्य तरीके से पूजन अर्चन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दौरान आज हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बाबा महाकाल के दर्शन करने भगवान के दर्शनों का लाभ लिया और इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर वे यहां से रवाना हो गए। बताया जाता है कि मुकेश अग्निहोत्री एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 11 दिसंबर 2022 से हिमाचल प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ऊना जिले की हरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी हैं। अग्निहोत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं।
विज्ञापन
बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को गुजरात वापी से पधारे भक्त अभिजीत तिवारी द्वारा पं. कमलकांत शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किया। इसका वजन लगभग 2609 ग्राम है। जिस श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, दर्शन व्यवस्था प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भस्म आरती मे किए बाबा महाकाल के दर्शन
