फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Food Dept Action in Ujjain: Fake Milk Cake Made of Oil & Powder Destroyed

उज्जैन: मिल्क केक के नाम पर बेचा जा रहा था तेल-पाउडर का घोल, 54 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

Fri, 28 Aug 2026 08:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फ्रीगंज स्थित न्यू कैफे मयूरम पर छापा मारकर 54 किलो संदिग्ध मिल्क केक जब्त कर नष्ट कराया। जांच में मिठाई में दूध की जगह वेजिटेबल ऑयल, शुगर और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल पाया गया। अधिकारियों ने अन्य प्रतिष्ठानों से भी मिठाई और नमकीन के नमूने लेकर जांच भेजे हैं। 

विज्ञापन
Food Dept Action in Ujjain: Fake Milk Cake Made of Oil & Powder Destroyed
उज्जैन में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन

विस्तार

त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता का दावा करने वाले बड़े नामी प्रतिष्ठानों की पोल खुलना जारी है। उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए फ्रीगंज स्थित मशहूर न्यू कैफे मयूरम पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जो सच सामने आया, वह ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक बड़ा मामला है।

विज्ञापन


शहीद पार्क स्थित न्यू कैफे मयूरम से मिली शिकायतों के आधार पर जब टीम ने दबिश दी, तो वहां कार्डबोर्ड के डिब्बों में पैक मिठाई का जखीरा मिला। पड़ताल में सामने आया कि जोधपुर के पते वाले इन डिब्बों पर संघटक (सामग्री) के रूप में दूध की जगह घटिया वेजिटेबल ऑइल, शुगर और मिल्क पाउडर लिखा हुआ था।दुकानदार इस घटिया और अमानक माल को डिब्बों से निकालकर ग्राहकों को 'शुद्ध मिल्क केक' बताकर धड़ल्ले से बेच रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिवपुरी: खाली थाली-कटोरी लेकर राशन दुकान पहुंचा ग्रामीण, रक्षाबंधन पर भूखे परिवार का अनोखा विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही 54 किलो मिठाई करवाई नष्ट
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से 54 किलोग्राम संदिग्ध और अमानक मिठाई जब्त की। मिठाई के शीघ्र खराब होने की प्रकृति को देखते हुए इसे तुरंत मौके पर ही विनष्ट (नष्ट) करवा दिया गया। इसके साथ ही श्रीकृष्णा स्पेशल मिल्क केक और साधारण मिल्क केक के सैंपल सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

शहर के अन्य नामी प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इस कार्रवाई की आंच शहर की अन्य प्रसिद्ध दुकानों तक भी पहुंची है। टीम ने उज्जैन और उन्हेल क्षेत्र के कई अन्य प्रतिष्ठानों से भी नमूने एकत्र किए हैं। जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन (फ्रीगंज) मिल्क केक का सैंपल लिया गया। कोठारी कैटर्स नमकीन एंड स्वीट्स (हीरामिल रोड): मावा बर्फी और घेवर के नमूने।राठौर नमकीन (ओल्ड बस स्टैंड, उन्हेल): मोतीपाक और मावा पेड़ा के सैंपल। 

उज्जैन में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन - मिल्क केक के नाम पर बेचा जा रहा था तेल-पाउडर का घोल

मिठाइयों और नमकीन दुकानों से सैंपल लिए गए। 
 

 

उज्जैन में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन - मिल्क केक के नाम पर बेचा जा रहा था तेल-पाउडर का घोल

मिठाइयों और नमकीन दुकानों से सैंपल लिए गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed