फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal's Bhasmaarati was performed after adorning him with Om and Tripund

Ujjain: चंदन का लेप लगाया…फिर ॐ और त्रिपुंड से श्रृंगार कर की गई बाबा महाकाल की भस्मारती; भक्तों ने किए दर्शन

Mon, 16 Dec 2024 07:50 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 07:50 AM IST
सार

Ujjain: भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार हुआ, जिसे सब देखते ही रह गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal's Bhasmaarati was performed after adorning him with Om and Tripund
बाबा महाकाल की भस्मारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज सोमवार सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का चंदन, ॐ व त्रिपुंड लगाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का मुकुट लगाकर श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल के शीश पर सूर्य लगाया गया। जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
विज्ञापन


भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार हुआ, जिसे सब देखते ही रह गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री पवित्रा व पूनिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। फिल्मी सितारों को भी यह मंदिर खूब लुभाता है। आज बाबा महाकाल के दरबार पर बॉलीवुड की दो प्रसिद्ध अभिनेत्री ने दर्शन किया। भस्म आरती में फ़िल्म निर्माता चांदनी सोनी व अभिनेत्री पवित्रा पुनिया दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। अभिनेत्री यहां बाबा महाकाल की भक्ति में घंटों लीन नजर आईं।


सुबह बॉलीवुड की प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री पवित्रा पुनिया के साथ चांदनी सोनी ने भी महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। वह यहां नंदी हाल में भक्ति मे लीन दिखे। दोनों ने बाबा महाकाल का पूजन भी किया। फ़िल्म अभिनेत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन कर अपना अनुभव भी मीडिया से साझा किया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार पर पहली बार आने का सौभाग्य मिला, मैं धन्य हो गई। बाबा ऐसे ही बुलाते रहें। मंदिर की व्यवस्था बहुत अच्छी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed