{"_id":"66110746f5a64b3ed20fa2ec","slug":"fight-with-devotees-going-to-see-baba-mahakal-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से झगड़ा, बीचबचाव करने आए लोगों पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से झगड़ा, बीचबचाव करने आए लोगों पर चाकू से किया हमला
Sat, 06 Apr 2024 01:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:56 PM IST
सार
Ujjain: प्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देर रात उज्जैन में बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने बीचबचाव करने वाले 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक बाबा महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा से टकरा गई। कार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर अमन श्रद्धालुओं से बहस करने लगा। दोनों के बीच बहस होते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने रोका। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। उसके साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी खंगलाने में जुटी
बता दें कि हमले में छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि चाकू लगने से घायल अमन (26) पिता राजेश प्रजापति, विशाल (31) पिता सुरेश प्रजापति, राजेश (52) पिता इंदरलाल प्रजापति, पिंटू (38) पिता भेरूलाल संत, रितिक मराठा (23), गौतम ठाकुर (24) को जिला अस्पताल लाया गया। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिकारी गली निवासी अमन बकरी गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर बाकी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
