फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Dog Attack person injured by dog bite had to have his hand amputated in Bhopal hospital serious allegations

Dog Attack: कुत्ते के काटने से जख्मी व्यक्ति का भोपाल के अस्पताल में काटना पड़ा हाथ, डॉक्टर ने ये वजह बताई

Fri, 25 Oct 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 10:51 PM IST
सार

पांच दिन चले उपचार के बाद भोपाल के चिकित्सकों को उसके हाथ के सड़ने की स्थिति को देखते हुए काटने का निर्णय लेना पड़ा। घायल सलीम के भाई जावेद ने बताया, कुत्तों के काटने से उसके भाई के हाथ में जहर फैल गया था।

विज्ञापन
Dog Attack person injured by dog bite had to have his hand amputated in Bhopal hospital serious allegations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के खाराकुआं थाना क्षेत्र स्थित तेलीवाड़ा के समीप जिस युवक को कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया था, भोपाल के अस्पताल में उसका हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने बताया, पिछले शुक्रवार की सुबह गांधीनगर के रहने वाले सलीम पिता फरीद बाइक से काम पर जा रहा था। तेलीवाड़ा के समीप वह बाइक से गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर उसका हाथ जख्मी कर दिया था। घायल हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया था। पांच दिन चले उपचार के बाद भोपाल के चिकित्सकों को उसके हाथ के सड़ने की स्थिति को देखते हुए हाथ काटने का निर्णय लेना पड़ा। घायल सलीम के भाई जावेद ने बताया, कुत्तों के काटने से उसके भाई के हाथ में जहर फैल गया था। चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए उसका हाथ काटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इधर कुत्ते को छू लगाकर मालिक ने युवक पर कराया हमला
महाकाल थाना क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को छू लगाकर एक युवक पर हमला करवा दिया। पुलिस ने मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, जयसिंहपुरा के रहने वाले राम पिता रमेश चौधरी उम्र 15 वर्ष को पुरानी रंजिश को लेकर विनोद पिता अंबाराम ने गाली-गलौज की, उसे गाली-गलौज से मना किया तो उसने अपने पालतू कुत्ते को छू बोलकर राम पर हमला करवा दिया। कुत्ते ने राम के दाहिने जांघ पर काटकर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने विनोद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed