फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated with vermilion abir gulal Bhasmaarti devotees were stunned to see decoration two moons

Baba Mahakal: सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्मारती में सजे महाकाल, दो चंद्र का शृंगार देख श्रद्धालु रह गए दंग

Tue, 05 Nov 2024 07:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 07:40 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान मंगलवार को बाबा महाकाल का सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्म आरती में आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर दो चंद्र भी लगाए गए।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with vermilion abir gulal Bhasmaarti devotees were stunned to see decoration two moons
बाबा महाकाल भस्म आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज यानी मंगलवार को बाबा महाकाल का सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्म आरती में आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर दो चंद्र भी लगाए गए, जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी सोमवार पर बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान का गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान कुछ ऐसे शृंगारित हुए कि उनके मस्तक पर दो चंद्र लगाकर बाबा महाकाल को फूलों से शृंगारित किया गया और महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो महाकाल मंदिर में चोर गैंग भी हो गई सक्रिय
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान चोर गैंग भी सक्रिय हो गई है। सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति को चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद समिति के कंट्रोल रूम से कैमरे के माध्यम से दो लोग जयंती और प्रहलाद गुजराती को चिन्हित किया। जो चोरी के दौरान फरियादी के पीछे दिखाई दे रहे थे। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों चोरों को तत्काल पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक ने औचक निरीक्षण किया तो फिर पकड़ाई गड़बड़ी
दिवाली के पर्व के बाद महाकाल मंदिर में गुजरात और महाराष्ट्र के भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार अलसुबह हुई भस्म आरती और उसके बाद भोग आरती के दौरान महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ा लिया। इधर, सुबह भस्म आरती में महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक ने औचक निरीक्षण किया तो एक सुरक्षाकर्मी दो भक्तों को भस्म आरती में ले जाता हुआ पकड़ा गया, जिसके बाद उसे जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।


सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पकड़ाए चोर
गोधरा निवासी जयंती नामक चोर इससे पहले भी 24 जून 2024 को मंदिर से चोरी करते पकड़ा चुका है, जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे भैरवगढ़ जेल भेज दिया था। एक बार फिर सुबह जयंती अपने मित्र प्रहलाद गुजराती से साथ वारदात करने पहुंचा। लेकिन महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से सर्चिग की गई, उसी के आधार पर चोरों को चोरी करते कमरों में देखा गया। उसके बाद क्यूआरटी के गार्ड ने उन्हें पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्म आरती मे सजे बाबा महाकाल, दो चन्द्र का श्रृंगार देख श्रद्धालु रह ग

सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल

सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्म आरती मे सजे बाबा महाकाल, दो चन्द्र का श्रृंगार देख श्रद्धालु रह ग

सिंदूर, अबीर और गुलाल से भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed