फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dengue outbreak in city 7 positive patients reported in 3 days Malaria department issued alert

Ujjain News: शहर तीन दिन में डेंगू के सात पॉजीटिव मरीज मिले, मलेरिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 30 Aug 2024 01:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 01:58 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी आर.एस. जाटव ने बताया कि इस समय मलेरिया और डेंगू का बुखार फैल रहा है, खासकर बारिश के कारण पानी जमा होने से एडीज मच्छर पनपते हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए साफ पानी में लार्वा न पनपने दें। मलेरिया विभाग पूरे शहर में सर्वे कर लार्वा को खत्म करने में जुटा हुआ है।
 

विज्ञापन
Dengue outbreak in city 7 positive patients reported in 3 days Malaria department issued alert
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में डेंगू के सात नए मरीज सामने आए हैं। मलेरिया विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर और भीतर पानी जमा न होने दें। पिछले तीन दिनों में कुल सात मरीजों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में डेंगू के साथ-साथ अन्य सर्दी-जुकाम और साधारण बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आगामी दिनों में स्वास्थ्य के प्रति और अधिक सजग रहने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

मलेरिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को 6 संदिग्ध मरीजों की जांच चरक स्थित लैब में की गई थी, जिसमें 2 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद 28 अगस्त को चरक स्थित लैब में 29 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 5 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आर.एस. जाटव ने बताया कि इस समय मलेरिया और डेंगू का बुखार फैल रहा है, खासकर बारिश के कारण पानी जमा होने से एडीज मच्छर पनपते हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए साफ पानी में लार्वा न पनपने दें। मलेरिया विभाग पूरे शहर में सर्वे कर लार्वा को खत्म करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


लोग डेंगू के लार्वा और मच्छर पनपने से रोकने के लिए साफ पानी जमा न होने दें। ड्रम में स्टोर किए गए पानी में भी लार्वा पनप सकते हैं। यदि कहीं पानी में लार्वा दिखे तो तुरंत मलेरिया विभाग को सूचित करें। बचाव के लिए कूलर का पानी रोजाना बदलें। पक्षियों के पीने के पानी के पात्रों में भी पानी रोजाना बदलें। इसके अलावा, अपने घरों की नालियों में जला हुआ ऑयल और केरोसिन डालकर लार्वा को खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया विभाग में स्टाफ की कमी
मलेरिया विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। साल 1998 तक विभाग में 156 फील्ड वर्कर थे, लेकिन अब पूरे जिले में केवल 60 लोगों का स्टाफ बचा है। पिछले 15 वर्षों से मलेरिया विभाग में कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उज्जैन एंटी लार्वा यूनिट में 78 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में केवल 26 फील्ड वर्कर काम कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी का पद भी रिक्त पड़ा है। जिला मलेरिया अधिकारी अविनाश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद से दो साल से शाजापुर जिला मलेरिया अधिकारी को उज्जैन जिला मलेरिया अधिकारी के पद पर अतिरिक्त प्रभार देकर पदस्थ किया गया है। वे शाजापुर से सप्ताह में दो या तीन बार उज्जैन आते हैं, जिसके कारण मलेरिया विभाग पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है, और लोग मलेरिया और डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed