फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Dead body of field officer found after ordering cheese curry

Ujjain News: पनीर की सब्जी का ऑर्डर देकर गए फील्ड ऑफिसर का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Feb 2024 08:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Feb 2024 08:47 AM IST
सार

Ujjain: जिले के नागदा में आज सुबह फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर का शव रुपेटा रोड से मिला था। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और देखा कि मृतक के हाथ की हड्डी तीन जगह से टूटी होने के साथ कमर पर रगड़ के निशान मिले। इसके साथ ही हेलमेट पहना होने के कारण सिर पर चोट के निशान नहीं हैं। 

विज्ञापन
Dead body of field officer found after ordering cheese curry
फील्ड ऑफिसर का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागदा पुलिस के अनुसार कोटा फाटक बाबा हेल्थ टेंपल के पास रहने वाले मोहसिन पिता चांद शेख (26) डीएमआई हाउसिंग फाइनेंस कंपनी रतलाम में बतौर फील्ड ऑफिसर के रूप में हुई। मोहसिन माता-पिता के लिए सनराइज होटल पर पनीर की सब्जी का ऑर्डर देकर गया था और रुपेटा रोड पर वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


रुपेटा रोड पर युवक क्यों गया था यह भी पता नहीं चल सका हैं। घटनास्थल पर अंधेरा होने के चलते मोहसिन पर रात में किसी कि नजर नहीं पड़ी और युवक ने दम तोड़ दिया। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इधर काफी देर तक मोहसिन अपना ऑर्डर लेने के लिए होटल नहीं पहुंचा तो होटल मालिक ने उसे कॉल किया, मगर युवक ने कॉल रिसिव नहीं किया।
विज्ञापन


रातभर ढूंढते रहे परिजन
उधर, रात 10.30 बजे परिजनों से आखिरी बार बातचीत के बाद मोहसिन की कोई खबर नहीं आई। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजन भी उसे कॉल करने लगे। मगर उससे संपर्क नहीं हो पाया। रात करीब ढाई बजे तक मोहसिन के परिजन व पड़ोसी उसे ढूंढते रहे, लेकिन उन्हें सुबह उसकी मौत की जानकारी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed