फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Dr. Yadav played Holi with Akhil Bharatiya Akhara Parishad President and saints

Ujjain News: होली के रंग, साधु-संतों के संग.. सीएम ने अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

Fri, 14 Mar 2025 05:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 05:56 PM IST
सार

उज्जैन में "होली के रंग, साधु-संतों के संग" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतों संग होली मनाई। उन्होंने उज्जैन को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का संकल्प लिया और 1 अप्रैल से धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी की घोषणा की। साधु-संतों ने इस पहल का समर्थन किया। 

विज्ञापन
Chief Minister Dr. Yadav played Holi with Akhil Bharatiya Akhara Parishad President and saints
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

विस्तार

उज्जैन में होली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा बड़नगर रोड स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में आयोजित "होली के रंग, साधु-संतों के संग" कार्यक्रम में शामिल हुए। ढोल, डमरू और वेद ऋचाओं की गूंज के बीच अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साधु-संतों का स्नेह और आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उज्जैन को अपनी जन्मस्थली बताते हुए कहा कि यह नगरी आध्यात्म, भारतीय दर्शन, धर्म, गणित, चिकित्सा, धनुर्विद्या और शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रही है। उन्होंने श्रीकृष्ण के सांदीपनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने और गीता का ज्ञान देने का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैन की महिमा अद्वितीय है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने भोपाल में मनाई होली, प्रदेश वासियों को दिया खास संदेश


डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि अवंतिका नगरी को भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 1 अप्रैल से उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों में शराबबंदी लागू की जाएगी। साथ ही, गौशालाओं को बढ़ावा देने और दूध उत्पादन पर बोनस देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शराब के स्थान पर दूध को प्रोत्साहन मिलेगा।



संतों का आशीर्वाद और समर्थन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के इस संकल्प का स्वागत करते हुए कहा कि उज्जैन को संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लक्ष्य में संत समाज पूरी तरह उनके साथ है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में नेताओं ने खेली होली, दिग्विजय बोले-होली भाईचारे का त्योहार, हिंदू, मुसलमान, ईसाई साथ मनाते आए

उत्सव में सम्मिलित प्रमुख संत
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर सुमन्नानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री प्रेमानंद पुरी जी महाराज, महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, महंत देवगिरि महाराज, महंत शनि भारती महाराज, महंत सुरेशानंद पुरी महाराज सहित अनेक साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

 

होली के रंग, साधु संतो के संग ...मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संत

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

 

होली के रंग, साधु संतो के संग ...मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संत

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

 

होली के रंग, साधु संतो के संग ...मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संत

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed