फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain CM Mohan Yadav family reached court of Baba Mahakal daughter Akanksha Yadav took blessings her birthday

Ujjain: सीएम मोहन यादव का परिवार पहुंचा बाबा महाकाल के दरबार, बेटी आकांक्षा यादव ने जन्मदिन पर लिया आशीर्वाद

Mon, 29 Jul 2024 08:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 08:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप भी किया।

विज्ञापन
Ujjain CM Mohan Yadav family reached court of Baba Mahakal daughter Akanksha Yadav took blessings her birthday
मोहन यादव का परिवार पहुंचा बाबा महाकाल के दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी जितेंद्र शर्मा द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान परिवार के और अन्य सदस्य भी शामिल थे। बताया जाता है कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बेटी आकांक्षा यादव का जन्मदिन भी है। इसीलिए आकांक्षा भी परिजनों के साथ भगवान के दर्शन करने पहुंची थी। जहां उन्होंने जन्मदिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


11 चांदी के लोटे बाबा महाकाल के भक्त ने दिए दान
महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से पधारे हरीश शर्मा ने पुरोहित नवीनत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर को 11 नग लोटे (गंगाली) भेंट किये, जिनका कुल वजन लगभग 4012.000 ग्राम है। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल एवं दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया। जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed