{"_id":"6590179caa83e9ec7b048904","slug":"bullet-fired-in-dispute-between-current-and-former-sarpanch-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: वर्तमान और पूर्व सरपंच के बीच हुआ विवाद, की गई फायरिंग, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: वर्तमान और पूर्व सरपंच के बीच हुआ विवाद, की गई फायरिंग, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Sat, 30 Dec 2023 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:01 PM IST
सार
Ujjain News: जिले के उन्हेल में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग ग्राम पानखेड़ी में वर्तमान और पूर्व सरपंच के बीच विवाद के चलते हुई थी। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम पानखेड़ी में वर्तमान और पूर्व सरपंच के बीच विवाद के चलते सुबह फायरिंग हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर पुलिस मौजूद है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
रिपोर्ट हुई दर्ज
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों भादर पिता केसर सिंह निवासी पानखेड़ी ने गांव के पूर्व सरपंच मोतीराम पटेल पिता माधव सहित उसके भाई बहादुर, ईश्वर पिता मोतीराम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग हुई थी
वर्तमान में भादर की पत्नी भाटखेड़ी की सरपंच है। थाने पर सुबह उक्त लोगों में फिर से विवाद के बाद फायरिंग की सूचना मिली। थाना प्रभारी कुशल रावत अपनी टीम के साथ भाटखेड़ी पहुंचे। उन्होंने बताया कि हवाई फायरिंग हुई थी और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
