फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bride or Bribe? Man Drapes Friend in Saree for Fake 'Wedding Surprise', Mob Beats Duo Mistaking

Ujjain News: साड़ी पहनकर ‘दुल्हन’ बना युवक, बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था दोस्त; ग्रामीणों ने पकड़ा तो खुला राज

Sat, 22 Aug 2026 10:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 10:26 PM IST
सार

उज्जैन के चिरोला गांव में शादी का अनोखा सरप्राइज देने की कोशिश दो युवकों को भारी पड़ गई। एक युवक साड़ी पहनकर बाइक पर दुल्हन बनकर बैठा था, जबकि दूसरा उसे लेकर जा रहा था। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Bride or Bribe? Man Drapes Friend in Saree for Fake 'Wedding Surprise', Mob Beats Duo Mistaking
गांव वालों ने घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक।

विस्तार

परिवार को शादी का अनोखा सरप्राइज देने की सनक में दो युवकों को गांव वालों के गुस्से और पुलिस थाने तक पहुंचने का सामना करना पड़ गया। मामला उज्जैन जिले के ग्राम चिरोला का है, जहां एक युवक अपनी बाइक पर साड़ी पहने दूसरे युवक को दुल्हन की तरह बैठाकर ले जा रहा था। मामला तब सामने आया, जब ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

खरसोद कला निवासी आदित्य पिता जगदीश अपने साथ चिंतामन जवासिया निवासी संदीप पिता दुलीचंद को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहा था। संदीप ने बाकायदा साड़ी पहन रखी थी, ताकि वह पहली नजर में महिला या नई नवेली दुल्हन जैसा दिखाई दे। लेकिन जब दोनों ग्राम चिरोला से गुजर रहे थे, तो बाइक पर पीछे साड़ी पहनकर बैठे व्यक्ति की वेशभूषा और हाव-भाव देखकर ग्रामीणों को शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत मोटरसाइकिल रुकवाकर पूछताछ की और चेहरा देखा तो हैरान रह गए। साड़ी के पल्लू के पीछे कोई महिला नहीं, बल्कि एक युवक निकला। पकड़े जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी और मामले की सूचना भाटपचलाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई।

शादी का झूठा सरप्राइज देने की थी योजना
भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि पूछताछ में घटना के पीछे की अजीब वजह सामने आई। साड़ी पहनने वाला युवक संदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर आदित्य ने उसे साड़ी पहनने के लिए राजी कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, आदित्य अपने परिजनों को शादी का झूठा सरप्राइज देकर चौंकाना चाहता था। इसी वजह से वह संदीप को दुल्हन बनाकर अपने घर ले जा रहा था। हालांकि, उसका यह अजीब प्लान पूरा होता, उससे पहले ही चिरोला के ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 151 (शांति भंग) के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक

घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक

 

घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक

घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक

 

घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक

घूंघट उठाकर देखा तो निकला युवक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed