{"_id":"698eba0916ca658aef0c7a58","slug":"bride-fled-nine-days-wedding-caught-in-agra-one-had-told-mother-turned-out-mother-in-law-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3946531-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: आगरा से पकड़ाई शादी के 9 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन, जिसे बताया था मां वह निकली सास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: आगरा से पकड़ाई शादी के 9 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन, जिसे बताया था मां वह निकली सास
Fri, 13 Feb 2026 03:35 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:35 PM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन में शादी के नौ दिन बाद दुल्हन को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह शादी के नाम पर धोखाधड़ी करता रहा है। उज्जैन में हर्षद मेहता को फंसाने वाली गिरोह की मास्टर माइंड दिव्या गंधर्व और उसके साथी मुकेश और राधा सिहोर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले में शादी के नौ दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन अपनी सास के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा से पुलिस की गिरफ्त में आ गई। गिरोह के तीन सदस्य सिहोर जेल में बंद पाए गए, जिनमें से दो को प्रोटेक्शन वारंट जारी कर पूछताछ के लिए लाया गया।
विज्ञापन
शादी के नौ दिन बाद दुल्हन फरार
महिदपुर थाना की एसआई अन्नपूर्णा कठेरिया ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को हर्षद मेहता (32) निवासी सौगानी कालोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। हर्षद ने बताया कि दिव्या गंधर्व के माध्यम से उसने अपनी शादी के लिए रिश्ता तय किया था। दिव्या ने अपने साथी कृष्णकुमार उर्फ मुकेश, राधा उर्फ राजूबाई और मीना शर्मा के साथ मिलकर प्रियंका शर्मा नाम की लड़की दिखाई।
विज्ञापन
22 नवंबर को मंदिर में हुई थी शादी
प्रियंका शर्मा के साथ 22 नवंबर 2025 को चिंतामण मंदिर में शादी हुई। शादी के दौरान प्रियंका ने अपनी मां मीना शर्मा के इलाज और परिवार की जरूरत का हवाला देते हुए 1.80 लाख रुपए मांगे, जो ऑनलाइन और नगद दिए गए। शादी के नौ दिन बाद प्रियंका अपनी मां मीना शर्मा के पास चली गई और वापस नहीं लौटी। दोनों का संपर्क नहीं हो पाया और शादी कराने वाले दिव्या गंधर्व व उसके साथियों का भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
पहले भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं आरोपी
शिकायत पर धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि यह मामला शादी के नाम पर संगठित गिरोह और लुटेरी दुल्हन से जुड़ा था। जानकारी मिली कि प्रियंका शर्मा और मीना शर्मा उत्तर प्रदेश के आगरा में हैं। एक टीम उन्हें हिरासत में लेकर महिदपुर लाई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां रिमांड मिलने के बाद उनके गिरोह की जानकारी जुटाई गई। गिरोह में शामिल दिव्या गंधर्व, मुकेश उर्फ कृष्णकुमार और राधा उर्फ राजूबाई सिहोर जेल में बंद हैं। ये लोग सिहोर के भैरूंडा में शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं। तीनों के लिए प्रोटेक्शन वारंट जारी किया गया, जिससे दिव्या और मुकेश को पूछताछ के लिए लाया गया। राधाबाई का प्रोटेक्शन वारंट 18 फरवरी का जारी है। पूछताछ के बाद चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सास बनकर आई थी, निकली गिरोह की सदस्य
एसआई अन्नपूर्णा कठेरिया ने बताया कि प्रियंका ने शादी के दौरान मीना शर्मा को अपनी मां बताया था। लेकिन गिरफ्त में आने पर पता चला कि मीना शर्मा वास्तव में उसकी सास है। प्रियंका पहले से शादीशुदा है और उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अधिकांश समय बाहर रहता है। सास-बहू दोनों गिरोह के संपर्क में थीं। प्रियंका का कहना है कि उसने पहली बार गिरोह में शामिल होकर शादी की।
ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालु उमड़े, होटल फुल, रुद्राक्ष वितरण रहेगा बंद
दिव्या गंधर्व है गिरोह की मास्टर माइंड
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस संगठित गिरोह की मास्टर माइंड सिहोर की दिव्या गंधर्व है। उसने अपने साथी मुकेश और राधाबाई के साथ मिलकर पहले भी 3-4 शादी पूर्व में की और लाखों की धोखाधड़ी की। उज्जैन जिले में पहली बार इस गिरोह ने हर्षद मेहता को फंसाया था और अब पकड़ी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
