फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   BJP leader and builder Prakash Yadav shot by a retired soldier in Ujjain Crime News

MP News: उज्जैन में भाजपा नेता और बिल्डर को रिटायर्ड फौजी ने सीने में गोली मारी, पुलिस के सामने ही किया फायर

Fri, 19 Jul 2024 11:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 11:29 AM IST
सार

गुरुवार देर रात उज्जैन के हामुखेड़ी में रहने वाले भाजपा नेता प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची। इसी बीच फैजी ने यादव को गोली मार दी।

विज्ञापन
BJP leader and builder Prakash Yadav shot by a retired soldier in Ujjain Crime News
अस्पताल में चल रहा प्रकाश यादव का इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भाजपा नेता और सीएम मोहन यादव के खास माने जाने वाले बिल्डर प्रकाश यादव को रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी। दोनों के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना कल देर रात नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी की है। आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता व बिल्डर प्रकाश यादव का आसपास में ही मकान है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट के नगर संयोजक व बिल्डर प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था। जिसकी सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची। दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत करने का प्रयास किया जा रहा था, इसी बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और उसने प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल यादव को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन



(सीएम के साथ भाजपा नेता यादव)


(अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस।)

पुलिस नहीं होती तो जा सकती थी जान
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नागझिरी थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। वे मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र सिंह ने गोली चला दी और फिर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed