फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bikers rally being taken out across India with the slogan of Liberate Tibet

MP: तिब्बत को आजाद करो के नारे के साथ उज्जैन पहुंचे बाइकर्स, देश में निकाली जा रही रैली, दिल्ली में होगा समापन

Fri, 10 Jan 2025 01:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

युवा संगठन के अध्यक्ष कुतुबुद्दू ने बताया कि यह रैली मध्य प्रदेश से प्रस्थान कर महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। विभिन्न राज्यों से होती हुई यह रैली 12 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
 

विज्ञापन
Bikers rally being taken out across India with the slogan of Liberate Tibet
उज्जैन पहुंची बाइकर्स रैली।

विस्तार

तिब्बत पर चीन के बढ़ते वर्चस्व को रोकने और तिब्बत की स्वतंत्रता के उद्देश्य से 22 नवंबर को 11 बाइकर्स अरुणाचल प्रदेश के तवांग से भारत यात्रा पर निकले हैं। यह बाइकर्स रैली, भारत-तिब्बत मैत्री संघ और भारत सरकार से तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए सहायता मांगने के उद्देश्य से पूरे भारत में भ्रमण कर रही है। यह यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होती हुई धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन


संस्कार भारती और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी जयंत तेलंग ने बताया कि रैली का उज्जैन में तिब्बती वूलन मार्केट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तौड़ा, संस्कार भारती के संजय शर्मा, पंकज आचार्य, प्रकाश देशमुख, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के गोपाल महाकाल, निर्दोष निर्भय, जयंत तेलंग, अनीता गौर, पार्षद शिवेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में होगा रैली का समापन
युवा संगठन के अध्यक्ष कुतुबुद्दू ने बताया कि यह रैली मध्य प्रदेश से प्रस्थान कर महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। विभिन्न राज्यों से होती हुई यह रैली 12 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

क्या है रैली का मुख्य उद्देश्य
रैली का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह आग्रह करना है कि वह चीन पर दबाव बनाए, ताकि तिब्बती संस्कृति को मिटाने के अवैध प्रयासों को रोका जा सके और तिब्बती लोगों के सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के अधिकारों का सम्मान किया जा सके। रैली के आयोजकों ने भारत सरकार और भारतीय जनता को उनकी एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया और भारत की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तिब्बत की ऐतिहासिक स्वतंत्र स्थिति का समर्थन करने का अनुरोध किया। आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह भी आग्रह किया कि वह तिब्बत के पर्यावरण की रक्षा करें और चीन द्वारा तिब्बत के प्राकृतिक संसाधनों के शोषण को रोकने के लिए दबाव डालें।
 

तिब्बत को आजाद करो के नारे के साथ भारत भर मे निकाली जा रही बाइकर्स रैली, उज्जैन पहुंची तो कुछ ऐ

 

तिब्बत को आजाद करो के नारे के साथ भारत भर मे निकाली जा रही बाइकर्स रैली, उज्जैन पहुंची तो कुछ ऐ

 

तिब्बत को आजाद करो के नारे के साथ भारत भर मे निकाली जा रही बाइकर्स रैली, उज्जैन पहुंची तो कुछ ऐ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed