फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Ujjain Nikita Porwal Wins Femina Miss India World 2024 All You Need to Know About Her

MP News: उज्जैन की निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब, मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी

Thu, 17 Oct 2024 12:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

Who is Nikita Porwal : फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। इस बार मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Ujjain Nikita Porwal Wins Femina Miss India World 2024 All You Need to Know About Her
उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब

विस्तार

फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। इस बार मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। ये आयोजन मुंबई के वर्ली में हुआ है।
विज्ञापन


उज्जैन जिले की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाड़ली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री भी ड्रामा में की है। वैसे निकिता के बारे में बात की जाए तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग करने के साथ साथ फिल्में देखने का बहुत शौक है। निकिता के पिता अशोक पोरवाल ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया 2023 में 30 राज्यों के विनर ने पार्टिसिपेट किया। निकिता ने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेजेज पर ड्रामा प्ले भी किया है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटिल ‘चंबल पार’ है।
विज्ञापन


18 वर्ष की उम्र में बन गई थी टीवी शो की होस्ट
निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है। निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब

उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब

 

उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब

उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब

 

उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब

उज्जैन का बड़ा मान.... निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed