फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhasma Aarti - Baba Mahakal was adorned with makhana and garland of skulls

Ujjain News: भस्म आरती में मखाने और मुंडमाला पहनकर सजे बाबा महाकाल, ठंडे जल से स्नान शुरू, आरती का समय भी बदला

Sat, 15 Mar 2025 08:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 08:11 AM IST
सार

कालों के काल बाबा महाकाल को भस्म आरती के दौरान पूजन सामग्री से श्रृंगारित हुए। इस दौरान भस्म रमाकर, मखाने और मुंडमाला पहनाकर बाबा महाकाल को सजाया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
Bhasma Aarti - Baba Mahakal was adorned with makhana and garland of skulls
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन

 
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान करवाकर पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस दिव्य श्रृंगार के दर्शन किए और "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस मंदिर में 201 क्विंटल फूलों और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल से खेली गई होली, जानें और क्या रहा खास
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल ने ठंडे जल से किया स्नान
ऐसा माना जाता है कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इसी कारण विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के स्नान की परंपरा में वर्ष में दो बार बदलाव किया जाता है। 15 मार्च से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करना शुरू कर दिया गया है। साथ ही मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में भी बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: होली के रंग, साधु-संतों के संग.. सीएम ने अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

आरतियों के समय में परिवर्तन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि शनिवार 15 मार्च से परंपरानुसार ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

अब इस समय होगी ये आरती

  • प्रथम भस्म आरती- प्रात: 04:00 से 06:00 बजे तक
  • द्वितीय दध्योदक आरती- प्रात: 07:00 से 07:45 बजे तक
  • तृतीय भोग आरती-  प्रात: 10:00 से 10:45 बजे तक
  • चतुर्थ संध्या पूजन- सायं 05:00 से 05:45 बजे तक
  • पंचम संध्या आरती- सायं 07:00 से 07:45 बजे तक
  • शयन आरती- रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

ये भी पढ़ें: बाबा महाकाल की होली की तस्वीरें... भस्म आरती के बाद अर्पित किया गुलाल, मस्तक पर सजा त्रिपुंड
 

देखें होली का यह वीडियो..


 

भस्म आरती - मखाने और मुंडमाला से हुआ बाबा महाकाल का श्रंगार, आज से ठंडे जल से स्नान हुआ प्रारम्

 

भस्म आरती - मखाने और मुंडमाला से हुआ बाबा महाकाल का श्रंगार, आज से ठंडे जल से स्नान हुआ प्रारम्

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed