फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal was decorated with sun and moon

Ujjain: कालों के काल महाकाल ने रमाई भस्म, सूर्य-चन्द्र से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप का भक्तों ने किया दर्शन

Thu, 25 Jan 2024 09:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jan 2024 09:19 AM IST
सार

भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का सूर्य, चन्द्र और ॐ लगाकर शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। 

विज्ञापन
Baba Mahakal was decorated with sun and moon
बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा गुरुवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आलोकित स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में सूर्य, चन्द्र शुशोभित हुए। साथ ही ॐ से शृंगार हुआ। फिर उन्होंने भस्म रमाई और उसके बाद बाबा महाकाल को मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के शृंगार से आज शान्ति का संदेश दिया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद कपूर आरती की गई। 
विज्ञापन


भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को बेल पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का सूर्य, चन्द्र और ॐ लगाकर शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed