फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: After the makeup, Baba Mahakal was seen in the Jatadhari form

Ujjain Mahakaal: जटाधारी स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल, भस्मारती में मिला दिव्य दर्शनों का लाभ

Mon, 23 Sep 2024 09:08 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 09:08 AM IST
सार

श्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सोमवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार और भस्म आरती विधि-विधान से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से भस्म आरती के दिव्य दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

विज्ञापन
Ujjain News: After the makeup, Baba Mahakal was seen in the Jatadhari form
जटाधारी स्वरूप में सजे आए बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बाबा महाकाल भक्तो को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का जटाधारी स्वरूप में शृगांर किया गया। जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
विज्ञापन


जटाधारी स्वरूप मे नजर आए बाबा महाकाल,...भस्मारती मे मिला दिव्य दर्शनों का लाभ
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भव्य श्रंगार किया गया। आज के इस अलौकिक शृगांर को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। आज भगवान जटाधारी स्वरूप मे नजर आए बाबा महाकाल का भस्म आरती मे शृगांर किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed