Ganesh Chaturthi: भस्म आरती में पुत्र के रूप में सजे बाबा महाकाल, भगवान गणेश के स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
Baba Mahakal Bhasma Aarti: गणेश चतुर्थी के असवर पर बाबा महाकाल का भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विस्तार
10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव पर्व की शुरुआत धूमधाम से हो गई है। आज पूरे देश भर में इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, इस लोग बप्पा के घर लेकर आएंगे और उनकी स्थापना करेंगे। लेकिन, इससे पूर्व अलसुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को उनके पुत्र श्री गणेश के रूप में श्रृंगारित किया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस दौरान उनका श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित विकास शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। भगवान का विशेष श्रृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट भी धारण कराया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल होकर लाभान्वित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
