फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated with sun and moon today, know now how will be the way to enter Bhasma Aarti.

Mahakal Bhasma Aarti: आज सूरज और चांद से सजे बाबा महाकाल, जानिए अब कैसा होगा भस्म आरती में प्रवेश का तरीका

Sat, 09 Nov 2024 07:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 07:42 AM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। मस्तक पर सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और डमरू के साथ सजाए गए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए भक्तों ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से दर्शन कर जयघोष किए।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with sun and moon today, know now how will be the way to enter Bhasma Aarti.
महाकाल भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। शनिवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे और मंदिर के पट भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा के पश्चात खोले गए।

विज्ञापन

बाबा महाकाल को सबसे पहले गर्म जल से स्नान करवा कर पंचामृत अभिषेक किया गया और फिर केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और डमरू का अलंकरण किया गया, जो अत्यंत आकर्षक था। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई और उन्हें फूलों से सजाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि यह विशेष शृंगार और भस्म अर्पण विधि से भक्तों को एक दिव्य अनुभव प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से भस्म आरती के दिव्य दर्शन किए और इस अलौकिक दृश्य का लाभ लिया। बाबा महाकाल के इस अद्भुत शृंगार और आरती में उनके निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन कर भक्तों ने "जय श्री महाकाल" के जयघोष किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन


बदलेगा भस्म आरती में प्रवेश करने का तरीका
मंदिर समिति भस्म आरती में प्रवेश करने के लिए जल्द हाईटेक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन रिस्ट बैंड का उपयोग करने जा रही है। यह एक वायरलेस टेक्नोलॉजी बैंड है, जिसमे स्मार्ट लेबल में एनकोड किए गए डेटा को रीडर टूल की मदद से पढ़ा जाता है। इसके लिए बना एप, कम्प्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर को एक हफ्ते के अंदर मंदिर में इंस्टाल किया जाएगा। इस हाईटेक बैंड में बारकोड स्कैनर के साथ-साथ श्रध्द्धालुओं के नाम, उम्र, पता, दिनांक और समय भी प्रिंट होगा। श्रद्धालु को ऑनलाइन या ऑफलाइन परमिशन के बाद मंदिर में प्रवेश करने से पहले काउंटर पर बारकोड स्कैन कर कलाई पर बांधने के लिए यह बैंड दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से लेकर भस्म आरती खत्म होने तक अपनी कलाई पर यह बैंड को बांधकर रखना होगा और अंतिम में निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा। अभी फिलहाल इस बैंड की टेस्टिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed