फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Article 370: BJP MP Anil Firojiya angry with Digvijay Singhs statement, said stop dreaming like Mungerilal, pok will be in india soon

अनुच्छेद 370 : दिग्विजय के बयान से भाजपा सांसद खफा, बोले- मुंगेरीलाल जैसे सपने देखना बंद करें

Sat, 12 Jun 2021 07:19 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Jun 2021 07:19 PM IST
सार

भाजपा नेता और आलोट संसदीय क्षेत्र उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया ने भी दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर जमकर खिंचाई की है।

विज्ञापन
Article 370: BJP MP Anil Firojiya angry with Digvijay Singhs statement, said stop dreaming like Mungerilal, pok will be in india soon
सांसद अनिल फिरोजिया। - फोटो : Twitter : @bjpanilfirojiya

विस्तार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का अनुच्छेद 370 को लेकर दिए गए बयान का ऑडियो सामने आने के बाद से बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर उन्हें और उनकी पार्टी को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा है कि एक बार फिर साबित हो गया है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों के साथ है।

विज्ञापन


इधर, भाजपा नेता और आलोट संसदीय क्षेत्र उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया ने भी दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर जमकर खिंचाई की है। इसके लिए उन्होंने लगातार तीन ट्वीट किए। भाजपा नेता फिरोजिया ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह जी अनुच्छेद 370 पर दिया गया आपका बयान देश से गद्दारी की श्रेणी में आता है। इस प्रकार का जयचंदी बयान देकर एक विकृत मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह जी हम जानते हैं कि आपके मन में धारा 370 हटने का दर्द है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उनके साथ पूरा देश खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह जी मैं आपको स्पष्ट कर दूं कि कश्मीर भारत का मुकुट मणि है, आप 370 की बात करते हैं, थोड़ा सब्र रखिए पीओके भी मोदी जी के नेतृत्व में भारत में सम्मिलित अवश्य होगा। और हां एक सलाह है आपको कि मुंगेरीलाल जैसे सपने देखना बंद करिये।
 

दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए जांच करे : शर्मा
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए जांच की मांग की है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed