फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ISCKON Guru Gives Mantra To Students In Ujjain Madhya Pradesh

Ujjain News: इस्कॉन के व्रजेंद्र कृष्ण दास ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, मन को साधने की कला सिखाई

Mon, 29 Jul 2024 12:39 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

उज्जैन में इस्कॉन मंदिर से जुड़े व्रजेंद्र कृष्ण दास प्रभु ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मन को साधना पड़ता है। यह ही सफलता में सबसे बड़ी बाधा है।  

विज्ञापन
ISCKON Guru Gives Mantra To Students In Ujjain Madhya Pradesh
एक ऐसा आयोजन जिसमे विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र...लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनियंत्रित मन

विस्तार

उज्जैन में एक विशेष आयोजन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को असफलता को सफलता में बदलने का मंत्र बताया गया और हर प्रकार की समस्याओं पर विजय प्राप्त करने के तरीके सिखाए गए। इस्कॉन मंदिर उज्जैन के मंदिर अध्यक्ष व्रजेंद्र कृष्ण दास प्रभु ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र प्रदान किए।

विज्ञापन


व्रजेंद्र कृष्ण दास ने ज्ञान सागर एकेडमी के छात्रों को बताया कि कैसे उन्होंने प्रवेश परीक्षा में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और प्रदेश के सर्वोत्तम विश्वविद्यालय एनआईटी भोपाल तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और सफलताओं की शिक्षाएं साझा कीं, और बताया कि कैसे उनका अनियंत्रित मन उनके लक्ष्य तक न पहुंचने का एक मात्र कारण था। उन्होंने एआईईईई परीक्षा में पहली बार असफलता प्राप्त करने के बाद भी हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में 2004 में एनआईटी भोपाल में प्रवेश प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कैंपस से नौकरी देकर कार्य में संलग्न किया।
विज्ञापन


प्रेरणादायक संदेश
प्रभुजी ने विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से जीतने के बारे में शिक्षित किया और बताया कि विफलता अस्थायी होती है। दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और मन के बजाए बुद्धि से निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे चुके आईएएस कोचिंग संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने प्रभुजी को व्याख्यान के साथ विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करने का निमंत्रण दिया। इस सत्र में प्रभुजी ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और उनसे बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed