फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actress Meera Chopra, who came with her husband to watch the Bhasma Aarti of Baba Mahakal

Ujjain: पति के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंची अभिनेत्री मीरा चोपड़ा, कहा- सारी मनोकामनाएं पूरी हुई

Mon, 08 Jul 2024 05:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2024 05:54 PM IST
सार

MP: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा आज बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने पति रक्षित केजरीवाल के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। जहां उन्होंने भस्म आरती में भगवान की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।

विज्ञापन
Actress Meera Chopra, who came with her husband to watch the Bhasma Aarti of Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दर्शन करती अभिनेत्री मीरा चोपड़ा और उनके पति

विस्तार

 मेरी काफी समय से यह इच्छा थी कि मैं बाबा भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने धार्मिक नगरी उज्जैन आऊं,लेकिन किन्हीं कारणों के चलते मैं बाबा महाकाल के दरबार नहीं पहुंच पाई।  आज बाबा महाकाल के दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लेकर मेरी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो चुकी है। यह बात तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने आज बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कही।
विज्ञापन


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा आज बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने पति रक्षित केजरीवाल के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। जहां उन्होंने भस्म आरती में भगवान की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और पूजन अर्चन के बाद दोनों ही पति-पत्नी ने चांदी द्वार से भगवान की आराधना भी की। अभिनेत्री उज्जैन के दूसरे देव स्थलों पर भी पति संग दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री मीरा ने भगवान महाकाल के दरबार का जो विस्तारीकरण हुआ है, उसकी भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


जानिए कौन है मीरा चोपड़ा
मीरा चोपड़ा का नाम कोई नया नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बांगरम' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'गैंग्स ऑफ घोस्ट' से हिंदी फिल्मों में साल 2014 में अपना डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं की कई सारी फिल्मों में काम किया। मीरा चोपड़ा का जन्म 8 जुलाई 1983 को दिल्ली में हुआ था। मीरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के ही एक प्राइवेट स्कूल से की थी। उसके बाद मीरा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई सागिनॉ वैली स्टेट यूनिवर्सिटी, सागिनॉ, मिशिगन, अमेरिका से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मीरा ने अंग्रेजी में ग्रैजुएशन के साथ पोस्ट ग्रैजुएशन में मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग सीखनी शुरू की। मीरा चोपड़ा का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम सुदेश चोपड़ा है और मां का नाम नीलम चोपड़ा है। उनकी बहन का नाम टिमसी चोपड़ा है, उनके भाई का नाम विक्रम चोपड़ा है। मीरा चोपड़ा, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा की चचेरी बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed