फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ABVP leaders had come to talk to the school management on the complaint of not being given TC

Ujjain: टीसी नहीं देने पर स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे ABVP के नेता, बाउंसर और पुलिस ने पीटा, जानें मामला

Sat, 22 Jun 2024 08:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 08:49 AM IST
सार

एबीवीपी के नगर महामंत्री आदर्श चौधरी ने बताया कि पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल में टीसी के नाम पर 11वीं कक्षा की फीस भरने पर 10वीं की टीसी दी जा रही थी, हमने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। पंवासा थाने के पुलिसकर्मी और स्कूल के बाउंसर ने हमारे साथ मारपीट की है

विज्ञापन
ABVP leaders had come to talk to the school management on the complaint of not being given TC
टीसी नहीं दिए जाने की बात पर हुआ विवाद।

विस्तार

उज्जैन के पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल में टीसी मांगने के मुद्दे पर बड़ा विवाद हो गया। जिसमें एबीवीपी के तीन नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है स्कूल के बाउंसरों और पुलिस ने ही एबीवीपी के लोगों के साथ मारपीट की है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मक्सी रोड स्थित पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल में टीसी नहीं दिए जाने की शिकायत के बाद एबीवीपी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। उनका कहना था कि स्कूल द्वारा टीसी देने के बदले रुपये मांगे जा रहे हैं। इस मुद्दे पर स्कूल प्रबंधन और कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ा और हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पंवासा थाने की पुलिस भी स्कूल पहुंची। दोनों ओर से हो रही शिकायतों और नारेबाजी के बीच पुलिस ने एबीवीपी के कार्यकर्ता को कंट्रोल करने की कोशिश की। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन


धक्का-मुक्की में एबीवीपी के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। एबीवीपी की नगर सहमंत्री साक्षी यादव ने बताया कि बच्चों की समस्या को लेकर हम स्कूल गए थे, लेकिन स्कूल की फेकल्टी और पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। एबीवीपी के नगर महामंत्री आदर्श चौधरी ने बताया कि पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल में टीसी के नाम पर 11वीं कक्षा की फीस भरने पर 10वीं की टीसी दी जा रही थी, हमने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। पंवासा थाने के पुलिसकर्मी और स्कूल के बाउंसर ने हमारे साथ मारपीट की है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं और एक कार व बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मारपीट के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता पंवासा थाने के पुलिसकर्मियों की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां सीएसपी श्वेता गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है, जांच के बाद आगे की करवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

टीसी न दिए जाने की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे थे एबीवीपी के नेता, बात तो नहीं ह

 

टीसी न दिए जाने की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे थे एबीवीपी के नेता, बात तो नहीं ह

 

टीसी न दिए जाने की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे थे एबीवीपी के नेता, बात तो नहीं ह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed