फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Thousands of people reached the Ghats of Shipra lit up with the light of lamps... for the festival bath and lamp donation on the full moon.

उज्जैन: दीपों की रोशनी से जगमगाए शिप्रा के घाट... पूर्णिमा पर पर्व स्नान और दीपदान के लिए पहुंचे हजारों लोग

Fri, 19 Nov 2021 06:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर उज्जैन में शिप्रा  नदी के घाटों पर हजारों लोग पहुंचे। पर्वस्नान और दीपदान किया। दीयों की रोशनी से घाट जगमगा उठे।

विज्ञापन
Ujjain: Thousands of people reached the Ghats of Shipra lit up with the light of lamps... for the festival bath and lamp donation on the full moon.
उज्जैन की शिप्रा नदी में दीपदान के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्म नगरी उज्जैन में शुक्रवार को शिप्रा नदी दीपों की रोशनी से नहाई। घाटों पर दीयों का उजास फैला और पूर्णिमा के चंद्र की तरह रोशनी बिखरी। कोरोना की भयावह त्रासदी के बाद यह पहला मौका था जब घाटों पर दीपदान के लिए हजारों लोग पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा पर पर्व स्नान के साथ लोगों ने दीपदान किया। 
विज्ञापन


 

दीपदान करते हुए युवती

Ujjain: Thousands of people reached the Ghats of Shipra lit up with the light of lamps... for the festival bath and lamp donation on the full moon.
दीपदान करते हुए युवती - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मान्यता है कि कार्तिक मास में स्नान करने वाली महिलाएं पूर्णिमा पर नदी और सरोवरों में स्नान कर व्रत का समापन करतीं है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के लिए नदी तट पहुंचते हैं। इसके चलते शुक्रवार को उज्जैन की शिप्रा नदी के घाटों पर भीड़ रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान किया और घाट पर दीपदान किया। उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, सुनहरी घाट सहित अन्य घाटों पर भीड़भाड़ रही और लोग दर्शन के लिए पहुंचे। अधिकांश लोगों ने स्नान के बाद घाटों पर ही भोजन बनाया। दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठे। ग्रामीण अंचल से आए लोगों में मेले का उत्साह रहा। हर बार कार्तिक मेला लगता है लेकिन इस बार मेले की तैयारी पूरी नहीं हो सकी। इस कारण लोगों ने फुटपाथ पर ही दुकानें लगाईं।

देवास की शिप्रा नदी पर भी पहुंचे लोग
उज्जैन से लगे देवास में भी शिप्रा नदी तट पर शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जो लोग उज्जैन नहीं जा पाते हैं वे देवास स्थित शिप्रा नदी में दीपदान करते हैं। इंदौर से भी कई लोग दीपदान के लिए देवास-उज्जैन जाते हैं। देवास में शुक्रवार को शिप्रा जाने वाले लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी की बायपास पर जाम की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग दीपदान के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed