फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The chili mixed in the water has turned red, the officers were surprised to see that the chillies looked red, so artificial colors were mixed

उज्जैन: पानी में घोली मिर्च तो हो गया लाल रंग, देखकर हैरान हुए अफसर... मिर्च लाल दिखे इसलिए मिलाया जाता था कृत्रिम रंग

Tue, 25 Jan 2022 05:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 05:53 PM IST
सार

खाद्य विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्टरी पर दबिश डाली। इस फैक्टरी में लाल मिर्च  पर लाल रंग चढ़ाया गया था। इसके बाद इसे बेचा जा रहा था। करीब पांच क्विंटल अमानक मिर्च मिली है। विभाग ने फैक्टरी सील कर फूड लायसेंस जब्त किया है। 

विज्ञापन
Ujjain: The chili mixed in the water has turned red, the officers were surprised to see that the chillies looked red, so artificial colors were mixed
मिर्च को पानी में घोला तो हो गया लाल रंग का पानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपको मिर्च का लाल रंग पसंद है और सुर्ख लाल मिर्च खाने की आदत है तो सावधान हो जाइये। कहीं ऐसा न हो कि मिर्च के नाम पर केमिकल निगल रहे हो। क्योंकि मिलावटखोरों को लोगों की सेहत से नहीं बल्कि खुद के मुनाफे से मतलब है। उज्जैन में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है जिसे पढ़कर लाल मिर्च का शौक उतर जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को खाद्य विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्टरी पर दबिश डाली। इस फैक्टरी में लाल मिर्च  पर लाल रंग चढ़ाया गया था। इसके बाद इसे बेचा जा रहा था। करीब पांच क्विंटल अमानक मिर्च मिली है। विभाग ने फैक्टरी सील कर फूड लायसेंस जब्त किया है। जब टीम फैक्टरी पहुंची तो वहां करीब 700 किलो पिसी हुई लाल मिर्च रखी थी। इसे जब्त किया। पांच क्विंटल मिर्च पर कृत्रिम अखाद्य रंग जिसे ऑइल मिक्स कहते हैं उसकी मिलावट की गई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मिर्च को पानी की बोतल में डाला तो पानी का रंग लाल हो गया। यहां पीसने के लिए रखी आठ क्विंटल खड़ी मिर्च भी जब्त की है। दोनों तरह की मिर्च के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इस फैक्टरी का मालिक धर्मेंद्र दयाल है। उसने मिर्च में रंग मिलाने की बात स्वीकारी है। उसके मोबाइल को जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि खुद संचालक ने स्वीकारा है कि वो मिर्च को लाल दिखाने के लिए लाल रंग चढ़ाता था। हमने मिर्च को पानी मे घोला तो लाल रंग सामने आ गया। सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। साथ ही जहां से कलर खरीद कर लाता था उस दुकान का भी पता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed