फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain SP Sachin Atulkar dance video viral on Lord Shiva song on Maha Shivratri in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: 'शिवभक्त' एसपी अतुलकर का वीडियो वायरल, भगवान शिव के गाने पर किया डांस

Fri, 21 Feb 2020 11:44 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 21 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ujjain SP Sachin Atulkar dance video viral on Lord Shiva song on Maha Shivratri in Madhya Pradesh
भगवान शिव के गाने पर डांस करते एसपी - फोटो : Facebook/Ujjain Police

मध्यप्रदेश के एक पुलिस अफसर सचिन अतुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग अतुलकर की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में उज्जैन पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन अतुलकर भगवान शिव के गाने पर डांस कर रहे हैं। भोपाल में आईपीएस मीट 2020 के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में अतुलकर ने शिव के गाने पर डांस किया। उन्होंने धोती पहनकर और हाथ में धूनी लेकर मंच पर प्रस्तुति दी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या हुआ यह कार्यक्रम खूब चर्चा बंटोर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शिव के गाने पर किया गया ये डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और पुलिस अफसर के इस अवतार की हर कोई तारीफ कर रहा है। सचिन अतुलकर इससे पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में अतुलकर की बॉडी और फिटनेस के चलते उन्हें यूथ आइकन कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed