फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Tiger spotted on road near Bhopal, video goes viral; search underway using drones and dog squa

मध्यप्रदेश: भोपाल के पास सड़क पर दिखा बाघ, वीडियो वायरल; ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से तलाश जारी

Tue, 08 Sep 2026 09:39 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 08 Sep 2026 09:39 AM IST
सार

भोपाल के पास ओबेदुल्लागंज टोल बैरियर रोड पर बाघ सड़क पार करता दिखाई दिया। वाहन चालकों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके वायरल होने के बाद वन विभाग ने ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से बाघ की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tiger spotted on road near Bhopal, video goes viral; search underway using drones and dog squa
भोपाल के पास सड़क पर दिखा बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के पास ओबेदुल्लागंज में रविवार रात एक बाघ सड़क पार करता नजर आया। टोल बैरियर रोड के पास से गुजर रहे वाहन चालकों ने बाघ का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने सोमवार को उसकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया। वन विभाग की टीम ने बाघ को खोजने के लिए ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद ली। हालांकि, सोमवार देर शाम तक बाघ का पता नहीं चल सका। अधिकारियों को मौके पर बाघ के पगमार्क जरूर मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश का जलवा, टॉप-4 में इंदौर, जबलपुर और भोपाल
विज्ञापन


पगमार्क से इंडस्ट्री एरिया की ओर जाने के संकेत
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बाघ के अंतिम पगमार्क से उसके संकेत मिले हैं। इसके बाद टीम ने संबंधित इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ की तलाश के लिए वन विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। अभी तक सिर्फ उसके पगमार्क इंडस्ट्री एरिया की तरफ जाते मिले हैं। ड्रोन के साथ डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है, लेकिन बाघ को अभी तक लोकेट नहीं किया जा सका है। बाघ का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह सड़क पार करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। कुछ दूरी तक आगे बढ़ने के बाद वह वापस मुड़ता है और सड़क किनारे की ओर चला जाता है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में बाघ की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर शराब कांड: जहरीली शराब कांड पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई रियायत

गांवों के पास बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता
ओबेदुल्लागंज रोड के आसपास कई गांव और मानव बस्तियां हैं। इसके अलावा क्षेत्र में उद्योग भी मौजूद हैं। ऐसे में बाघ के आबादी वाले इलाके के करीब पहुंचने पर लोगों के साथ-साथ मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी वन विभाग सतर्क है। वन विभाग की टीमें लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। फिलहाल पगमार्क के आधार पर उसकी दिशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि बाघ रातापानी टाइगर रिजर्व की ओर से इस इलाके में आया हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed