{"_id":"65f6678cc7c63a35d90378b5","slug":"ujjain-news-woman-trapped-in-thresher-machine-due-to-pallu-getting-entangled-died-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पल्लू उलझने से थ्रेसर मशीन में फंसी महिला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पल्लू उलझने से थ्रेसर मशीन में फंसी महिला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Sun, 17 Mar 2024 09:16 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:16 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि आशा दो बच्चों की मां थी और पति के साथ खेत पर ही काम करती थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुूरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले में फसल कटाई के लिए खेत पर चल रही थ्रेशर मशीन की चपेट में एक महिला आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि धतरावदा में गांव रहने वाली आशाबाई और उसका पति बाबूलाल गांव के ही पटेल परिवार के खेत पर मजदूरी कर रहे थे। फसल कटाई के लिए थ्रेसर मशीन चल रही थी। इस दौरान आशाबाई पानी पीने के लिए मशीन के पास से होकर निकली। उसकी साड़ी का पल्लू अचानक मशीन से उलझ गया जिसके चलते आशा भी मशीन की चपेट में आ गई। उसका सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। पति और खेत मालिक उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब चार घंटे चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि आशा दो बच्चों की मां थी और पति के साथ खेत पर ही काम करती थी। मामले में मर्ग कायम किया गया है। जांच के बाद थ्रेसर मशीन के चालक पर केस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
