फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Devotees will not be able to enter the sanctum sanctorum in the month of Sawan, will have to see Mahakal from afar

Mahakal News: सावन मास में भक्त नहीं कर सकेंगे गर्भगृह में प्रवेश, दूर से करना होंगे महाकाल के दर्शन

Wed, 22 Jun 2022 01:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

सावन मास में भगवान महाकाल के दर्शन दूर से ही करना होंगे। पूरे माह आम भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। सावन-भादौ मास में परंपरागत मार्गों से भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
Ujjain News: Devotees will not be able to enter the sanctum sanctorum in the month of Sawan, will have to see Mahakal from afar
महाकालेश्वर की भस्मारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावन माह में महाकालेश्वर के दर्शन करने जाने वालों को दूर से ही बाबा के दर्शन करना होंगे। सावन मास में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। पूरे माह श्रद्धालु नंदी हॉल के पीछे गणेश मंडपम से दर्शन कर सकेंगे। 30 मिनट में महाकाल दर्शन करवाए जाएंगे। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। प्रोटोकॉल से आने वाले भक्तों को निकट से दर्शन हो सके इसलिए नंदी हॉल में स्टील के बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। चलित भस्मारती की व्यवस्था भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन


14 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है। यह मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस मास में महाकाल के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त उज्जैन पहुंचते हैं। भीड़ इतनी होती है कि पैर रखने की जगह नहीं मिलती। इसके चलते निर्णय लिया गया है कि सावन मास में गर्भगृह में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को मंदिर में दर्शन व्यवस्था और बाबा महाकाल की सवारी को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक ली। बैठक में भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से निर्णय लिया कि सावन माह में आम भक्त गर्भगृह में नहीं जा सकेंगे। केवल पुजारी-पुरोहित नियमित पूजा-अर्चना के लिए गर्भगृह में जाएंगे। इसी तरह सामान्य दर्शनार्थियों के लिए हरसिद्धि मंदिर की ओर से लाइन शुरू होगी। दर्शनार्थियों को वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत 4 नंबर गेट से ही दर्शन के लिए प्रवेश देकर निर्गम गेट से बाहर निकाला जाएगा। वीवीआईपी के लिए मंदिर के मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने से फेसिलिटी से होकर प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


परंपरागत मार्ग से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
सावन और भादौ मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर निर्णय हुआ कि इस बार महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से निकाली जाएगी। कलेक्टर ने भगवान महाकाल की सवारी मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंदिर समिति प्रशासन गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल आदि मौजूद थे। यह भी बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले आम दर्शनार्थियों के लिए नरसिंह घाट क्षेत्र में जूता स्टैंड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यहां से पैदल श्रद्धालु लाइन में लगकर 4 नंबर गेट तो पहुंचेंगे। सभी दर्शनार्थियों को निर्गम गेट से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed