फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Government teacher suspended for spewing poison in WhatsApp group, told saffron a terrorist, DEO took action

उज्जैन: वॉट्सएप ग्रुप में जहर उगलने वाला सरकारी शिक्षक निलंबित, भगवा को बताया था आतंकी, डीईओ ने की कार्रवाई

Sun, 24 Apr 2022 12:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 PM IST
सार

उज्जैन जिले के मालीखेड़ी के शासकीय स्कूल के शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने वाट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट की थी। मुस्लिमों से कहा था कि सभी सामान मुस्लिमों से ही खरीदें। भगवा को आतंकी भी कहा, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Government teacher suspended for spewing poison in WhatsApp group, told saffron a terrorist, DEO took action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा वाट्सएप ग्रुप में विवादित मैसेज भेजने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन जिले के मालीखेड़ी में  शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिलावर अली ने जनशिक्षा केंद्र से जुड़े शिक्षकों के वॉट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट की थी। इसमें सभी कार्य मुस्लिमों से करवाने का आग्रह किया गया था। पोस्ट में लिखा था कि सभी मुस्लिम भाई और बहनों से गुज़ारिश है कि अपने परिवार की एक मीटिंग करके ये जरूर करें बाजार से सिर्फ मुस्लिम से सामान खरीदें चाहे वो महंगा क्यों न दे और काम भी मुस्लिमों से करवाएं। सभी चीजों के लिए मुस्लिम व्यापारी को चुनिए। ऐसा करने से एक साल में ही आपका देश डिक्लेयर सेक्युलर हो जाएगा। भगवा आतंकियों का यही पक्का इलाज है। यह पोस्ट जनशिक्षा केंद्र से जुड़े शिक्षकों के जेएसके बिड़वान (JSK BIDWAN) नाम के वाट्सएप ग्रुप में वायरल की गई थी। इस मैसेज की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। शिक्षक ने जो जवाब प्रस्तुत किया  वह संतोषप्रद नहीं था जिसके चलते उसे निलंबित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया ब्लॉक खाचरौद ने नोटशीट प्रस्तुत कर दिलावर अली सहायक अध्यापक नई आबादी मालीखेड़ी द्वारा सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के व्यक्ति से कार्य कराए जाने और भगवा आतंकी शब्द का प्रयोग कर सांप्रदायिक सौहार्द्र को भंग करने का प्रयास किया है। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अली ने जो उत्तर प्रस्तुत किया वह संतोषजनक और समाधानकारक नहीं पाए जाने पर बीआरसी खाचरौद ने दिलावर को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर निलंबन की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed