फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Bajrang Dal worker shot dead in Nagda, tension spread in the area

Ujjain News: नागदा में बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, एक हिरासत में, क्षेत्र में तनाव

Wed, 29 Dec 2021 04:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 04:14 PM IST
सार

उज्जैन जिले के नागदा में बजरंग दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Bajrang Dal worker shot dead in Nagda, tension spread in the area
pistol

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा में बजरंग दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को बजरंग दल नेता राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। नारेबाजी और हंगामा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम तरुण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को राकू चौधरी महिदपुर रोड गीताश्री गार्डन के सामने अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान आरोपी आया और गोली मार दी। घायलावस्था में राकू को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राकू प्रॉपर्टी का काम करते थे। यह बात भी सामने आई है कि राकू चाकूबाजी की एक घटना में गवाह भी थे। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed