{"_id":"65ab3b920f1b5996f0002d07","slug":"ujjain-baba-mahakaal-devotee-from-punjab-offered-silver-crown-and-serpent-ring-in-shri-mahakaleshwar-temple-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakal Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब के भक्त ने चढ़ाया चांदी का मुकुट और नागधारी कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब के भक्त ने चढ़ाया चांदी का मुकुट और नागधारी कुंडल
Sat, 20 Jan 2024 09:33 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:33 AM IST
सार
Mahakaleshwar Ujjain: पंजाब के भक्त ने बाबा महाकाल को एक चांदी का मुकुट और 2 चांदी के नागधारी कुंडल अर्पित किए। जिसका कुल वजन 3043.200 ग्राम है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल को चढ़या चांदी का मुकुट और कुंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब के लुधियाना से पधारे चन्दारानी पति राम द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि यश शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट और 2 नग चांदी के नागधारी कुंडल बाबा महाकाल को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 3043.200 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के काउंटरकर्मी द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र, गोशाला और चिकित्सा आदि में अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों और मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
