फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: After the hail, now the concern of frost, due to the continuously falling temperature, the Agriculture Department is expressing the possibility of frost.

उज्जैन: ओले के बाद अब पाले की चिंता, लगातार गिरते तापमान के चलते कृषि विभाग जता रहा पाला पड़ने की आशंका

Thu, 13 Jan 2022 12:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 12:18 PM IST
सार

पिछले दिनों गिरे मावठे व ओलावृष्टि के बाद अब पाला पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो किसानों के लिए दोहरी मुसीबत हो जाएगी। पाला पड़ने के कारण यदि फसल प्रभावित हुई तो किसान परेशान हो जाएंगे।

विज्ञापन
Ujjain: After the hail, now the concern of frost, due to the continuously falling temperature, the Agriculture Department is expressing the possibility of frost.
गुरुवार सुबह देवास-इंदौर के बीच स्थित शिप्रा नदी के ब्रिज पर इस तरह छाया था कोहरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों गिरे मावठे व ओलावृष्टि के बाद अब पाला पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो किसानों के लिए दोहरी मुसीबत हो जाएगी। ओलावृष्टि से फसलों में यूं भी नुकसान हुआ है और पाला पड़ने के कारण यदि फसल प्रभावित हुई तो किसान परेशान हो जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल जिस तरह से ठंड बढ़ रही है और तापमान लगातार गिर रहा है उसे देखते हुए अब पाला पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही थी और रात का तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार को तापमान थोड़ा बढ़ा जरूर मगर सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। गुरुवार को भी ठंड की यही स्थिति रही। हालांकि मौसम खुला रहा और धूप भी निकली। गौरतलब है कि  7- 8 जनवरी को हुई बारिश के बाद से दिन-रात का तापमान लगातार गिर रहा है।  8 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद तापमान हर दिन लुढ़कते-लुढ़कते मंगलवार को न्यूनतम 4.5 डिग्री और अधिकतम 18.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 
विज्ञापन


पाला पड़ने की आशंका
कुछ दिन पहले गिरे मावठे के बाद अब फिर से मावठे की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में मावठा गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ऐसा हो सकता है। हालांकि मौजूदा हालातों को देखते हुए कृषि विभाग पाला पड़ने की आशंका जता रहा है। कृषि विभाग ने किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि तापमान में अधिक गिरावट होने के चलते ऐसे हालात बनते हैं। यदि ये आशंका सच साबित होती है तो पाला पड़ने के कारण फसलों को नुकसान हो  सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर में कोल्ड डे, छाया रहा कोहरा
सिर्फ उज्जैन ही नहीं बल्कि इंदौर में भी ठंड कहर बरपा रही है। इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे रहा। गुरुवार को कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रही। सुबह सुबह वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई लेकिन यह सामान्य से फिर भी कम ही रहा। रात का तापमान भी दस डिग्री से कम ही रह रहा है जिस कारण रात को ठंड बढ़ रही है। इसके अलावा  सर्द हवाएं भी ठंड बढ़ा रही है। इंदौर से लगे देवास में भी यही स्थिति है। यहां भी गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। बुधवार की रात को तापमान लगातार गिरा और 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया। हालांकि तापमान भी जगह के हिसाब से अलग अलग यूनिट दर्शा रहा था, औसत रूप से 7 से 8 डिग्री के बीच तापमान बताया गया। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह ठंड ऐसी ही रहेगी। 18 जनवरी के बाद थोड़ा सुधार हो सकता है और ठंड कम हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed