फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Additional SP Video viral before Vikas Dubey encounter

क्या पहले ही तय हो गया था विकास दुबे का एनकाउंटर, उज्जैन के एडिशनल एसपी का वीडियो वायरल

Fri, 10 Jul 2020 03:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Jul 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Ujjain Additional SP Video viral before Vikas Dubey encounter
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर पर विपक्ष और कई लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच उज्जैन के एडिशनल एसपी का वीडियो सामने आया है जिसमें एसपी कह रहे हैं कि उम्मीद है कि विकास दुबे कानपुर ना पहुंचे। 

विज्ञापन


बता दें कि विकास गुप्ता को कल मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ले जा रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया। 
विज्ञापन


अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ की वीडियो के अनुसार, वायरल वीडियो में एक पुलिसवाला, एडिशनल एसपी से पूछ रहा है कि विकास दुबे कानपुर पहुंचेगा ना? इसपर अधिकारी हंसते हुए जवाब देते हैं कि उम्मीद है कि वह ना पहुंचे। अब इस वीडियो पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनकाउंटर से पहले आईपीएस अधिकारी का ट्वीट हो रहा वायरल
वहीं, आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर एक दिन पुराना ट्वीट विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इस ट्वीट में बताया था कि विकास दुबे गिरफ्तार हो चुका है और अब वह कैसे मारा जाएगा। 

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट किया था, विकास दुबे का सरेंडर हो गया। हो सकता है कल वह यूपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाए। इस तरह विकास दुबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किंतु मेरी निगाह में असल जरूरत इस कांड से सामने आई यूपी पुलिस के अंदर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है।

एनकाउंटर के बाद किया एक और ट्वीट
अमिताभ ठाकुर के इस ट्वीट को कई लोग रीट्वीट कर रहे हैं और यूपी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। इसके अलाला अमिताभ ठाकुर ने आज विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक और ट्वीट कर पुलिस से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है?

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि "दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट किया कि "आठ पुलिसकर्मियों के हत्या के असली अपराधियों को बचाने के लिए ये सब ड्रामा रचा गया है! विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद देश के सारे न्यायाधीश को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के ठोक दो राज में अदालत की जरूरत ही नहीं है!"

विकास दुबे उज्जैन से कानपुर लेकर जा रही थी एसटीएफ की टीम
यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। 


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें विकास बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की। विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed