Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain 1221 farmers kcc accounts 4.67 crore embezzlement eow fir

उज्जैन: 1221 किसानों के खातों से 4.67 करोड़ रुपये का गबन, प्राथमिकी दर्ज, तीन आरोपी अफसरों का हो चुका है निधन

Fri, 20 Nov 2026 08:38 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

उज्जैन में ईओडब्ल्यू ने 1,221 किसानों के केसीसी खातों से 4.67 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर किया है। वर्ष 2019 से 2022 के बीच कथित तौर पर फर्जी ऋण मंजूर किए गए और किसानों की जमा राशि खातों में समायोजित नहीं हुई। तीन आरोपी अधिकारियों का निधन हो चुका है।

विज्ञापन
ujjain 1221 farmers kcc accounts 4.67 crore embezzlement eow fir
किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों से 4,67,48,187 रुपये का गबन उजागर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भोपाल ने घट्टिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था निपानिया गोयल में 1,221 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों से 4,67,48,187 रुपये का गबन उजागर किया है। मामले की विस्तृत जांच के उपरांत जांच एजेंसी ने महेशचंद्र राठौर और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी और गबन का पूरा मामला
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत की पड़ताल में पता चला कि यह पूरा घोटाला वर्ष 2019 से वर्ष 2022 के बीच अंजाम दिया गया था। आरोपी अधिकारियों ने संस्था के साख नियमों को ताक पर रखकर किसानों की बिना किसी सहमति और जानकारी के उनके केसीसी खातों के आधार पर फर्जी ऋण मंजूर कर लिए। जब किसानों ने अपनी मेहनत की कमाई से किस्तें जमा कीं, तो अधिकारियों ने उस राशि को किसानों के केसीसी खातों में समायोजित ही नहीं किया। इस कारण किसानों द्वारा किए गए भुगतान और बैंक खातों में दर्ज बकाया राशि के बीच बड़ा अंतर आ गया और संस्था की क्रेडिट सीमा का जमकर दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 37.85 लाख के गौशाला घोटाले में ईओडब्ल्यू का छापा, छह पर एफआईआर, अधूरा निर्माण और कागजी भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज गायब कर छुपाए गए सबूत
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गबन को अंजाम देने के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने की नीयत से किसानों के केसीसी खातों और ऋण स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज को भी गायब कर दिया। आरोपी अधिकारियों की इस सुनियोजित सांठगांठ की वजह से सैकड़ों किसानों को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा। बैंक की आंतरिक व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाकर अधिकारियों ने संस्था के संसाधनों का अवैध रूप से निजी हित में इस्तेमाल किया और पूरी वित्तीय प्रणाली को नुकसान पहुंचाया।

दिवंगत अधिकारियों समेत आरोपियों पर कार्रवाई
ईओडब्ल्यू के अनुसार, जांच में तत्कालीन अधिकारियों के बीच मिलीभगत, पद के दुरुपयोग, धोखाधड़ी, कूटरचना, अमानत में खयानत और भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत अपराध सिद्ध पाए गए। इस प्रकरण में प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था के तत्कालीन प्रबंधक सुमेर सिंह सिसौदिया, तत्कालीन संस्था प्रशासक चंद्रेश जोशी और घट्टिया बैंक शाखा के तत्कालीन प्रबंधक शिव हरदेनिया के विरुद्ध भी गबन में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिले। जांच एजेंसी के अनुसार इन तीनों पूर्व अधिकारियों का निधन हो चुका है। वर्तमान में ईओडब्ल्यू महेशचंद्र राठौर तथा अन्य संदिग्धों के खिलाफ विस्तृत जांच और कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed