फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two passengers of Shramik Special trains died of cardiac arrest in separate incidents in Madhya Pradesh

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत

Tue, 12 May 2020 03:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना/बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना/बैतूल Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Two passengers of Shramik Special trains died of cardiac arrest in separate incidents in Madhya Pradesh
श्रमिक ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से दो की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश और दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में दिल का दौरा पड़ने से श्रामिक स्पेशल ट्रेनों के तीन यात्रियों की मौत हो गई है। दिल्ली में पुणे-प्रयागराज श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में सवार 34 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई वहीं मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की यात्रा कर रहे एक प्रवासी श्रमिक और बिहार के औरंगाबाद जिले के लिए लौट रहे एक अन्य व्यक्ति की पिछले दो दिनों में स्पेशल ट्रेनों में मौत हो गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अखिलेश कुमार राणा जो पुणे के एक होटल में काम करते थे। वह अपने गृह जिला गोंडा लौट रहे थे तभी अचानक वे बीमार पड़ गए और सोमवार को सतना जिले के मझगावा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और जांच से पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 
विज्ञापन


इसी तरह की घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु से बिहार के औरंगाबाद जिले की यात्रा कर रहे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम नंदकुमार पांडे है और उनकी उम्र 60 साल है। वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने तमिलनाडु के काठपाड़ी से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन ली थी। यह जानकारी आमला के तहसीलदार नीरज कलमेघ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रविवार रात को उन्हें तब दिल का दौरा पड़ा जब ट्रेन नागपुर से निकल गई थी और वे आमला रेलवे स्टेशन पर उतरे। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी इंदू ने बताया कि वह पति का इलाज कराने के लिए तमिलनाडु गए थे लेकिन कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए थे। विशेष ट्रेनों का संचालन होने की बात पता चलने पर उन्होंने घर वापस जाने का फैसला लिया था।


34 साल के प्रवासी मजदूर की मौत
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पुणे-प्रयागराज श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक 34 साल के प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई और उसका पोस्टमार्टम किया गया है। आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा, 'प्रवासी श्रमिक की मौत पुणे-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में हुई और उसके शव को मध्य प्रदेश में रखा गया। शव का पोस्टमार्टम किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed