फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   On the occasion of Vijayadashami, Minister Tulsi Silawat performed 'Shastra Pujan' at the Police Lines.

देवास: विजयादशमी पर मंत्री तुलसी सिलावट ने पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन, जलसंकट की चुनौतियों पर किया संवाद

Tue, 20 Oct 2026 09:43 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

देवास पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पूजा कर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं और जल संकट के समाधान का भरोसा दिलाया। सांसद महेंद्र सोलंकी तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन
On the occasion of Vijayadashami, Minister Tulsi Silawat performed 'Shastra Pujan' at the Police Lines.
पुलिस लाइन में मंत्री तुलसी सजावट ने की शस्त्र पूजा

विस्तार

देवास मे विजयादशमी के अवसर पर देवास पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शस्त्र पूजन कर जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मंत्री सिलावट ने देवास में जल संकट के मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए इसके समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि जल संकट एक बड़ी समस्या है, जिस पर गंभीरता से विचार किया गया है। जल के उपयोग और इससे जुड़ी चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस समस्या का मिलकर समाधान निकालने की दिशा में काम करेगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके। मंत्री सिलावट ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। उन्होंने सभी से पर्व की मूल भावना को आत्मसात करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कहीं दिखा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, तो कहीं बरसे अंगारे, शूर्पणखा दहन के साथ हुआ 'नशासुर' का नाश
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान, एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन और एएसपी यातायात हरनारायण बाथम सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग की परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को भी रेखांकित किया गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। पुलिस बल के लिए शस्त्र सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दायित्व का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में विजयादशमी की परंपरा के साथ सामाजिक सद्भाव, अनुशासन और जनसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्व की सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के साथ पुलिस बल के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण को रेखांकित करना रहा।

 

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में मंत्री तुलसी सजावट ने किया शस्त्र पूजा

पुलिस लाइन में मंत्री तुलसी सजावट ने की शस्त्र पूजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed