{"_id":"59a3cd104f1c1b656c8b457a","slug":"two-more-people-lost-their-lives-in-bhopal-due-to-h1n1-and-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"H1N1 और डेंगू की वजह से भोपाल में 2 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
H1N1 और डेंगू की वजह से भोपाल में 2 लोगों की मौत
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में शनिवार को दो और लोगों ने H1N1 वाइरस की वजह से दम तोड़ दिया। इस सीजन में डेंगू के बाद चिकनगुनिया शहर के लोगों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। जिले के चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफीसर डॉक्टर सुधीर जेसानी के मुताबिक 50 साल की एक महिला की एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार को H1N1 के इंफेक्शन की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
जुलाई के बाद H1N1 वाइरस की वजह से ये नौंवी मौत है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों में इस वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। H1N1 के इंफेक्शन की वजह से मृतकों की संख्या का अनुपात इस साल ज्यादा है। डेंगू के 46 केस अकेले भोपाल में दर्ज किए गए हैं। इस वजह से तीन लोगों की वेक्टर-वोन इंफेक्शन की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की 22 टीमें एक्टिव, लारवा मिलने पर 117 को थमाया नोटिस
विज्ञापन
डॉक्टर जेसानी कहते हैं कि चिनकगुनिया शहर में एक खतरा बना रहा है। पांच साल के बाद पिछले साल चिकनगुनिया के मामले सामने आए। चिकनगुनिया बोन टिशूज पर अटैक कर रहा है। चिकनगुनिया विभाग के लिए ये बड़ी परेशानी के रूप में सामने आया है।
भोपाल की प्रयोगशाला में 20 ज्यादा चिकनगुनिया के मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ मामलों में चिकनगुनिया H1N1 की तरह गंभीर पाया गया है। यही वजह है कि विभाग चिकनपुगनिया, H1N1, और डेंगू के मामलों को लेकर बेहद गंभीर है।
