फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two lakh solar panels in Malwa Nimar houses and offices solar energy

मेरी छत-मेरी बिजलीः मालवा निमाड़ में लगे दो लाख सोलर पैनल, सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर-दफ्तर

Sun, 16 Jul 2023 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Jul 2023 07:20 PM IST
सार

ग्रीन एनर्जी के लिए बढ़ रही जागरूकता, 8900 स्थानों पर रूफ टॉप सोलर नेट मीटर लगे, योजना में शासन की ओर से मिल रही सब्सिडी 
 

विज्ञापन
Two lakh solar panels in Malwa Nimar houses and offices solar energy
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मालवा-निमाड़ में घरों, कार्यालयों, परिसरों, छतों पर सोलर पैनल्स लगाकर बिजली बनाने वालों की संख्या अब बढ़कर 8900 हो गई है। रूपटॉप सोलर नेट मीटर से जुड़ी इकाइयों की विद्युत उत्पादन क्षमता अब 115 मैगावॉट के करीब हो गई है।
विज्ञापन

    
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में प्रतिमाह इस ग्रीन एनर्जी कार्य से बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़ते जा रहें हैं। अब इंदौर शहर के मध्य एवं सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 5500 एवं मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कुल 8900 स्थानों पर पैनल्स लगाई गई है। कुल पैनल्स की संख्या करीब दो लाख है। इन स्थानों पर स्थापित पैनल्स की कुल विद्युत उत्पादन अधिकतम क्षमता 115 मैगावॉट के उपर है। 61 मैगावॉट क्षमता की पैनल्स निम्न दाब उपभोक्ताओं ने अपने यहां स्थापित की है, वहीं 54 मैगावॉट से ज्यादा की क्षमता की पैनल्स उच्चदाब उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित है। प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि सौर ऊर्जा की ओर बिजली कंपनी के मौजूदा उपभोक्ताओं की रुचि कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण है। तोमर ने बताया कि समय समय पर सोलर नेट मीटर योजना में शासन की ओर से सब्सिडी मिलती है। उन्होंने बताया कि इस रुचि से जहां मौजूदा बिजली उपभोक्ताओं के बिल में कमी आ रही है, वहीं भविष्य के लिए हरित ऊर्जा की ओर भी व्यापक समर्पण देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों के कार्यपालन यंत्रियों को इस तरह के प्रकरण अत्यंत कम समय में अनुमोदित  करने के आदेश दिए प्रभावी हैं।                                                                                        
विज्ञापन


बादल, बारिश में भी उत्पादन,  सौर ऊर्जा संयंत्र बारिश, बादल होने पर भी बिजली जनरेशन करते हैं। इंदौर के स्कीम नं 14 की बिजली उपभोक्ता रीना यादव बताती हैं कि वर्षाकाल में भी उत्पादन जारी है।शनिवार, रविवार को 8-8 यूनिट बिजली जनरेशन हुआ, जबकि दोनों दिन बारिश, बादल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी जगह लगे सोलर पैनल्स
•इंदौर शहर एवं आसपास  - 5500 
•उज्जैन जिला - 1120
•रतलाम जिला-  375
•खऱगोन जिला- 299
•नीमच जिला- 215
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed