{"_id":"1089df92-d328-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"two-girls-get-married-to-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार लड़कों पर करता रहा शक, लड़कियों ने कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार लड़कों पर करता रहा शक, लड़कियों ने कर ली शादी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक फिल्मी मामला सामने आया है। यहां महीने भर से अपहरण की गई दो लड़कियों की खोज चल रही थी। बाद में पता चला कि उन्होंने आपस में शादी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस पिछले एक महीने से गायब लड़कियों की खोज कर रहा थी। ये लड़कियां खुद सामने आ गईं और उन्होंने सबको बताया कि उन्होंने आपस में शादी कर ली है।
दिलचस्प बात ये है कि इस मामले में परिवार वाले एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे और एक लड़के पर भी शक कर रहे थे।
रेणुका और रिजवाना नाम की इन लड़कियों ने अपने परिवार वालों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दोनों ने कहा है कि अब वे साथ ही रहना चाहती हैं।
गांव के लड़के पर किया शक
इस मामले में रिजवाना के परिवार ने तो पुष्कर नाम के लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज करवा दिया था। दोनों के परिवार वालों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है।
विज्ञापन
ऐसे सामने आया मामला
दोनों लड़कियों को इस बात का अंदाजा था कि घर वालों को इस बात का पता चलते ही सदमा लग जाएगा। दोनों लड़कियां एक महीने से छुप कर रह रही थीं। दोनों ने सोचा था कि एक महीने बाद मीडिया से संपर्क करके वे अपनी शादी की बात जग जाहिर कर देंगी।
विज्ञापन
हाल ही में दोनों ने एक लोकल न्यूज चैनल के जरिए अपनी बात सब तक पहुंचा दी। अब पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि वे एक बार दोनों का बयान ले सकें।
