{"_id":"5bc80355bdec22695035fd55","slug":"truck-rammed-into-a-manned-level-crossing-and-hit-trivandrum-rajdhani-express-train-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बैरियर तोड़कर राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, दो डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बैरियर तोड़कर राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, दो डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Train accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में गुरुवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा। गोधरा और रतलाम के बीच बने रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रक ने त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे में ट्रेन में बैठे यात्रियों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दरअसल, थांदला रेलवे स्टेशन के पास सुबह 6.40 बजे जब त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) रेलवे फाटक संख्या 61 को पार कर रही थी, उसी दौरान एक बेकाबू ट्रक फाटक को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया और ट्रेन से जा टकराया। इस कारण ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
इस घटना के बाद आनन-फानन में क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। वहीं, प्रभावित कोचों के सभी यात्रियों को अन्य कोचों में स्थानांतरित कर दिया गया और उसके बाद पटरी से उतरे दोनों डिब्बों को छोड़कर ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद ट्रेन के दोनों डिब्बों को हटाने का काम जारी है।

#UPDATE: The truck driver died after he rammed into a manned level crossing between Godhra & Ratlam and hit Trivandrum Rajdhani train at 6:44 am today. Two coaches were derailed. No injuries reported to any passenger. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/mWWcgnW3Gy
— ANI (@ANI) October 18, 2018