फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Triple Murder in MP People of Dalit society including the victim family demonstrated for the demand of justice

Damoh Triple Murder: न्याय की मांग को लेकर परिजन सहित दलित समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, मिला आश्वासन

Tue, 25 Oct 2022 05:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Oct 2022 05:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। जहां एक दलित परिवार के तीन सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया गया, जबकि एक घायल है। मृतकों में माता-पिता और पुत्र शामिल हैं, वहीं दूसरा बेटा घायल हुआ है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों सहित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया है।
 

विज्ञापन
Triple Murder in MP People of Dalit society including the victim family demonstrated for the demand of justice
परिजन और समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में देहात थाना के देवरान गांव में मंगलवार सुबह तीन लोगों की हत्याकांड के मामले में जब पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए तो मृतक  के परिजनों और दलित समाज के कुछ संगठन के लोगों ने अस्पताल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसपी डीआर तेनीवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार जनों से चर्चा की।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है, इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और यदि उनके द्वारा किसी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, उसे भी तत्काल हटाया जाए।  इस तीहरे हत्याकांड के बाद पूरे संभाग में हड़कंप मच गया है। सुबह सागर आईजी अनुराग ठाकुर घटनास्थल पहुंचे थे, उसके बाद सागर कमिश्नर मुकेश कुमार शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित के परिवार के लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से शीघ्र ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। हालांकि, मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार हो चुका है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि अभी तक इस मामले यही जानकारी सामने आई है कि मृतक मानक अहिरवार आरोपी जगदीश पटेल की पत्नी को देखता था। इसी के चलते यह घटना हुई है। पूरी जानकारी विवेचना के बाद ही पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Triple Murder in MP People of Dalit society including the victim family demonstrated for the demand of justice
सागर, कमिश्नर परिवार से चर्चा करते - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस घटना पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गंभीर चिंता जताते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस घटना पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को मौके पर जाकर सारी वस्तु-स्थिति से अवगत कराने, पीड़ित परिवार से मिलने और घटना की पूरी रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed