{"_id":"5e5ab77d8ebc3ef3f51dccab","slug":"tribal-woman-sexually-harassed-two-accused-arrested-at-raisen-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Sun, 01 Mar 2020 02:06 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रायसेन
पीटीआई, रायसेन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर उदयपुरा के निकट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 40 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
उदयपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रराज सिंह ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के आरोप में बोरास गांव के निवासी कुंवर लाल और मंजू गोंड को गिरफ्तार किया गया है जबकि मामले में एक आरोपी प्रीतम बेड़िया फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि छिंदवाड़ा की रहने वाली महिला शुक्रवार देर शाम को सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा जाने के लिए निकली थी तथा एक ट्रेक्टर से लिफ्ट लेकर बोरास गांव तक पहुंच गई।
विज्ञापन
वहां से वह साईंखेड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी लेकिन रात 10 बजे तक बस नहीं आई तो बोरास गांव के निवासी कुंवरलाल उसे रात अधिक होने के कारण अपने घर ले गया। वहां कुंवर लाल ने अपने दोनों साथी मंजू गौड़ और प्रीतम बेड़िया को भी बुला लिया और तीनों ने शराब पीने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया।
सिंह ने बताया कि सुबह महिला ने घटना की जानकारी उदयपुरा पुलिस थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भादंवि की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
