फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tribal Pride Day Week: Wood coming out of forest in Madhya Pradesh, fruits will now belong to tribal brothers and sisters: Shivraj

जनजाति गौरव दिवस सप्ताह: मध्य प्रदेश में जंगल से निकलने वाली लकड़ी, फल अब जनजाति भाई-बहनों के होंगे: शिवराज 

Fri, 10 Dec 2021 11:33 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला में जनजाति गौरव दिवस सप्ताह का समापन किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार आदिवासी भाई-बहनों को देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
Tribal Pride Day Week: Wood coming out of forest in Madhya Pradesh, fruits will now belong to tribal brothers and sisters: Shivraj
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजाति गौरव सप्ताह का समापन मंडला के रामनगर में किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंडला के रामनगर में जनजाति गौरव दिवस का समापन किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार आपको देने आया हूं। इसका मतलब यह है कि आप जो जंगल लगाएंगे, उस पर आपका हक होगा। उसमें जो फल लगेंगे, उस पर आपका हक होगा। उससे जो लकड़ी निकलेगी, वह आपकी होगी। उससे जो आय होगी, वह आदिवासी भाई-बहनों के घर में आएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पेसा कानून लागू करने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि भू-अधिकार भी दिया जाएगा। ऐसे लोगों को फ्री में प्लॉट दिए जाएंगे, जिनके पास जमीन नहीं है। हर परिवार के पास अपना मकान होगा। फल आपका, लकड़ी आपकी। इससे जो आय होगी वह भी आपकी होगी। रोटी के साथ मकान भी जरूरी है। पक्के मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। शिक्षा के लिए फीस सरकार देगी। बैकलॉग के एक लाख पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


जनजातीय भाई-बहनों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे
शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना शुरू की गई है। अपना काम-धंधा शुरू करने के लिए कर्जा भी सरकार देगी। अगर जनजातीय भाई-बहनों पर छोटे-मोटे केस चल रहे हैं। ऐसे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पेसा एक्ट चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। ग्राम सभाएं अधिकार संपन्न बनेंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फ्री में रेत दी जाएगी। 20 अगस्त 2020 तक जिसने ज्यादा ब्याज की दरों पर जनजातीय भाई-बहनों को कर्जा दिया था। सामान गिरवी कर लिया था, वह लूटते थे। ऐसे जनजातीय भाई-बहनों के सारे कर्जे माफ कर दिए जाएंगे, ये फैसला हमने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tribal Pride Day Week: Wood coming out of forest in Madhya Pradesh, fruits will now belong to tribal brothers and sisters: Shivraj
मंडला में प्रतिमाओं की स्थापना के लिए भूमिपूजन करते हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन 
मुख्यमंत्री ने मंडला शहर के किला परिसर में राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल का किया भूमिपूजन किया। अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन भी किया। रामनगर मंडला में आयोजित जनजाति गौरव सप्ताह समापन कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनजाति परंपरा से स्वागत किया गया।

राशन आपके गांव योजना 
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जनजाति गौरव सप्ताह आपकी जिंदगी बदलने का अभियान है। 89 आदिवासी ब्लॉक में राशन आपके गांव योजना शुरू की गई है। अब राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। गाड़ी भी जनजाति भाई की ही होगी। गाड़ी खरीदने के लिए बैंकों में गारंटी भाजपा सरकार लेगी। मार्जिन मनी भी सरकार जमा कराएगी। गाड़ी वाले जनजाति भाई को 26 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
 

Koo App

राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी को आजादी की लड़ाई लड़ने के कारण अंग्रेजों ने तोप से बांधकर उड़ा दिया था। उनके गौरव को स्थापित करने के लिए उनकी प्रतिमा की स्थापना होगी। मंडला में जननायक शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी के प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। https://www.facebook.com/ChouhanShivraj/posts/4525020567582374

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 22 Nov 2021



गोंडवाना आकर धन्य हो गया
शिवराज ने कहा कि मैं धन्य हूं कि 52 गढ़ों के गोंडवाना राज्य की राजधानी में मैं आपके सामने हूं।पूर्व में रतनपुर (बिलासपुर), पश्चिम में मकड़ाई (हरदा), उत्तर में टीकमगढ़ (चंदेरी) और दक्षिण में पलसगढ़/ बैरागढ़ (चंद्रपुर महाराष्ट्र) तक गोंडवाना राज्य की कीर्ति फैली थी। हमारा गोंडवाना किसी के सामने झुका नहीं, गर्दन कटा ली लेकिन सिर नहीं झुकाया। चाहे संग्राम शाह हो, चाहे दलपत शाह हों, वीरांगना रानी दुर्गावती हों, रानी कमलापति हो, क्रांतिकारी शंकर शाह हों या रघुनाथ शाह हों, उन्होंने गोंडवाना का साम्राज्य स्थापित करके गोंडवाना के क्षेत्र की जनता की सेवा की थी। 

गोंडवाना का वैभव लौटेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर में आधारताल, रानीताल, चेरीताल चले जाओ। पानी का महत्व दुनिया आज जान रही है। हमारे गोंडवाना राजाओं ने आज से सैकड़ों साल पहले पानी का महत्व जानकर इसका इंतजाम किया था। मैं आपसे कहता हूं, गोंडवाना का वैभव फिर से वापस आएगा। जैसे गोंडवाना में राजा संग्राम शाह ने सोने के सिक्के चलाए, वैसे ही हम सभी के जीवन में भी संपन्नता आए, उसके लिए मैं हमेशा संघर्ष करूंगा।  
 

Koo App

रामनगर, #Mandla में #जनजातीय_गौरव_सप्ताह का समापन समारोह। #JanjatiyaGaurav

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 22 Nov 2021



हम सब भाई-भाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी पुरखों को सेवा का मान करता हूं। मैं हमेशा से सगा समाज के साथ खड़ा हूं। मेरे बचपन के साथी भी अपने सगा समाज से थे। जैसे नर्मदा माई आपकी माई हैं, मैं भी जैत में मां नर्मदा की गोद में पला हूं, अगर नर्मदा हम सबकी माई हैं तो हम सब भाई-भाई हैं। बोलो नर्मदा माई की जय।  

मंडला-डिंडोरी के 446 गांवों को नल से पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडला, डिंडौरी जिले के 446 गांव में आलोन समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाकर नल से पानी देने के लिए 613.30 करोड़ रुपये स्वीकृत कर रहे हैं। मंडला में कम्प्यूटर कौशल केंद्र और पुस्तकालय का नाम राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाएगा। महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज, मंडला का नाम रानी फूल कुंवर के नाम पर रखा जाएगा। मंडला जिले में 9 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे।  
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed